IRCTC App Holi Ticket Booking: 13 और 14 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में कई लोग अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए घर जाने की तैयारी कर हैं। हालांकि, कुछ वजहों से कुछ लोगों को समय पर ट्रेन टिकट बुक करने में परेशानी हो सकती है। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि जल्दी से कन्फर्म टिकट कैसे मिल सकता है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

IRCTC App से करें ये काम (Confirm Train Ticket)
सबसे पहले IRCTC ऐप डाउनलोड करें और फिर इसमें लॉग इन करें। ट्रेन नंबर और रूट जैसी सभी जरूरी जानकारी पहले से ही सेव कर लें। यह तैयारी टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली देरी को रोकेगी। ये जानकारी तैयार होने से आपकी ट्रेवलिंग प्लानिंग को सुरक्षित करने का प्रोसेस आसान हो जाता है।
मास्टर लिस्ट बनाएं (How to Book Ticket with IRCTC)
कंफर्म टिकट वालें यात्रियों की मास्टर लिस्ट बनाएं जिन्हें कन्फर्म टिकट की आवश्यकता है। इसके बाद इस लिस्ट में बर्थ प्रेफरेंस, फूड प्रेफरेंस, आदि शामिल करें। यह जानकारी पहले से सेव होने के कारण टिकट बुकिंग के समय आपका समय बचेगा। IRCTC अकाउंट के My Profile सेक्शन से आप अपनी मास्टर लिस्ट तैयार कर सकते हैं।
इस तरह जल्दी होगी पेमेंट
पेमेंट करने के लिए UPI वॉलेट या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करें। इंटरनेट बैंकिंग के बजाय UPI वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमें समय कम लगता है। इसके अलावा आप आईआरटीसी ईवॉलेट का भी यूज कर सकते हैं।
उन ट्रेन में टिकट बुक करें, जो देर रात को निकल रही हैं। देर रात को चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम होती है, इसलिए इसमें टिकट कन्फर्म होने की संभावना ज्यादा होती है। साथ ही, इस समय आपको ट्रेन में भीड़ में ज्यादा नहीं मिलेगी, तो आप टीटी से सीट के लिए बात कर सकते हैं। हो सकता है कि अगर कोई सीट खाली हो, तो आपको मिल जाए।
कन्फर्म टिकट के लिए टाइमिंग रखें ध्यान
रेलवे की तत्काल टिकट की बुकिंग एसी कोच के लिए सुबह 10 बजे से शुरू हो जाती है। वहीं, स्लीपर यानी नॉन एसी कोच के लिए बुकिंग 11 बजे से शुरू होती है। तत्काल टिकट सर्विस यात्रा से एक दिन पहले शुरू होती है। ऐसे में आप इन टाइमिंग का जरूर ध्यान रखें।
तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख से एक दिन पहले की जा सकती है। अगर टिकट कन्फ़र्म नहीं हो पाया है, तो भी ट्रेन में यात्रा की जा सकती है. इसके लिए, टीटीई से बात करनी होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications