गर्मी के मौसम में धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब यात्रियों को चार धाम के धार्मिक और पर्यटक स्थलों का भ्रमण
नई दिल्ली: गर्मी के मौसम में धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर घूमने का मन बना रहे है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब यात्रियों को चार धाम के धार्मिक और पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराएगा। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करायी जाएगी। आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए सस्ते में खास ऑफर लेकर आया है। 1 अप्रैल से और महंगा होगा हवाई सफर, रेल के बाद अब हवाई यात्रियों को लगा झटका

काफी सस्ते में करें चार धाम की यात्रा
इस ऑफर में आपको चारों धामों की यात्रा कराई जाएगी। खास बात यह है कि इसके लिए आपको सिर्फ 40,100 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें आपको 11 रातें और 12 दिनों की यात्रा कराई जाएगी। इसके साथ ही इस सफर में आपको गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन कराएं जाएंगे। इसके अलावा अगर आप सिर्फ 2 धामों की यात्रा करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 34,650 रुपये खर्च करने होंगे।
पैकेज का किराया जानें यहां
बता दें कि आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है हिमालयन चार धाम यात्रा-2021 है। इस पैकेज के तहत आप केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर पाएंगे। आईआरसीटीसी के मुताबिक, इस पैकेज का किराया 43850 रुपये प्रति व्यक्ति होगा, लेकिन अगर आप सिर्फ 2 धामों के दर्शन करना चाहते हैं तो इसका किया प्रति व्यक्ति 37800 रुपये होगा। आप अगर हरिद्वार से चार धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 40,100 रुपये देने होंगे। वहीं दो धाम की यात्रा के लिए आपको 34,650 रुपये देने होंगे।
टूर पैकेज में क्या है शामिल
- इसके अलावा इस पैकेज में आपको खाने की भी व्यवस्था मिलेगी।
- यहां तक की रहने के लिए 3 स्टार होटल में बुकिंग की जाएगी, जिससे आपको सभी सुविधाएं मिलें।
- एक ग्रुप में सिर्फ 20 यात्रियों को ही चार धाम यात्रा पर ले जाया जा रहा है।
- आप अधिक जानकारी के लिए आप irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस नंबरों पर करें संपर्क
महामारी को देखते हुए इस पैकेज में यात्रियों के लिए खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन को भी इसमें पूरी तरह से फॉलो किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सेफ्टी बनी रहे। अगर आप यात्रा करना चाहते है और किसी प्रकार की जानकारी लेना चाहते है तो उसके लिए आईआरसीटीसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9717641764, 8287930908, 8287930909, 8595930981 और 8287930910 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
रास्ते में अगर आपको पोनी, हेलिकॉप्टर, पालिकी, या कोई अन्य सुविधाएं चाहिए तो आपको इसके लिए पैसे देने होंगे। किसी स्मारक मे जाने, चिड़ियाघर में जाने के लिए, नेशनल पार्क में जाने के लिए या बोट राइड के लिए अगर कोई टिकट लगता हो तो आपको उसका चार्ज देना होगा। ये टूर पैकेज में शामिल नहीं है। आपको अगर रास्ते में लांड्री, मिनरल वॉटर, रॉक क्लाइम्बिंग, पैरा ग्लाइडिंग जैसी किसी तरह की सुविधा चाहिए होगी तो आपको उसके लिए पैसे देने होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications