
IRCTC : देश में घूमने के लिए कई सारे खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इन स्थलों में एक लेह-लद्दाख भी है। लेह-लद्दाख की बेहद ही खूबसूरती और बर्फीली वादियां पर्यटकों को अपने और आकर्षिक करती है। यही वजह है कि हर वर्ष लाखों की संख्या में यह पर्यटक आते हैं। गर्मियों की छुट्टियां बस शुरू ही होने वाली है। अगर आप भी इस गर्मी को छुट्टी में कही घूमने का प्लान कर रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज की जानकारी दे रहे है। आईआरसीटीसी लेह लद्दाख के ट्रिप को पर्यटकों के लिए यादगार और शानदार बनाने के लिए लेह विथ टर्टुक एक्स हैदराबाद टूर पैकेज लेकर आया है, तो आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में सारी डिटेल।

इस टूर पैकेज की डिटेल
आईआरसीटीसी का यह बेहद ही शानदार टूर पैकेज 4 मई 2023 से शुरू होने वाला है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 7 दिनों और 6 रातों का होंने वाला है। लेह विथ टर्टुक एक्स हैदराबाद टूर पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से होने वाली है। इस शानदार टूर पैकेज में हैदराबाद से लेह और वापसी के लिए फ्लाइट फेयर के साथ-साथ और अन्य कई सारी सुविधाएं मिलेगी। जैसे गाइड की सुविधा, होटल, भोजन की सुविधा, बस की सुविधा और बीमा की सुविधा भी मिलेगी।

कितना है किराया
अगर हम इस टूर पैकेज की बात करें, तो इसको 3 वर्ग सिंगल, डबल और ट्रिपल में बाटा गया है। अगर आप इस टूर में अकेले घूमने जाते है, तो फिर इसके लिए आपको 54,500 रु प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। वही, अगर आप इस टूर में 2 लोगों के साथ घूमने जाते है, तो फिर आपको प्रति व्यक्ति 48,560 रु देना होगा। वही, अगर आप 3 लोगों के साथ इस टूर में घूमने जाते है, तो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 47,830 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है। इसके अलावा 5 वर्ष से लेकर 11 वर्ष तक के बच्चे भी बेड के साथ 45,575 रुपये शुल्क पर टूर पैकेज में शामिल हो सकते हैं। वही, बच्चें बिना बेड के 41,750 रुपये के शुल्क पर टूर पैकेज में शामिल हो सकते हैं। इस टूर पैकेज में यात्रा के दौरान यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा। अगर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग कराना चाहते है, तो फिर आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता ही या फिर आप आईआरसीटीसी की टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर या अंचल कार्यालयों से बुक कर सकते हैं।

प्रमुख पर्यटन स्थल
अगर हम लेह लद्दाख में प्रमुख पर्यटन स्थल की बात करें, तो चादर ट्रैक, पैंगोंग झील, लेह पैलेस, लेह मार्केट, हेमिस मठ आदि।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications