IRCTC : अगर आप इस महीने केरल घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के बेहद शानदार टूर पैकेज की जानकारी से रहे है। इस टूर में आपको केरल की कई सुंदर जगहें घूमने का मौका मिलेगा तो फिर आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज के बारे में सारी डिटेल।
आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का नाम अमेजिंग केरल (एनएलए73) है। यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रात का होने वाला है। इस टूर पैकेज में आपको मुन्नार, थेक्कडी, कोच्चि और कुमारको घूमने को मिलेगा। ये टूर पैकेज इसी 22 सितंबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा।

इस टूर पैकेज में आपको फ्लाइट मोड में घूमने का मौका मिलेगा। आपको लखनऊ से कोच्चि आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में लोगों की कुल संख्या 30 की होगी।
इस टूर पैकेज में आपको खाने की भी सुविधा मिलेगी। इस टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। आप इस टूर पैकेज के तहत दो रात कोच्चि, दो रात मुन्नार, एक रात थेक्कडी और एक रात कुमारकोम रहेंगे। इतना ही नहीं इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस की भी सुविधा मिलती है।
इस टूर पैकेज की प्राइस की अगर हम बात करें तो फिर सिंगल बुक करने पर आपको 61 हजार 950 रु खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में आपको 42 हजार 900 रुपए खर्च करने होंगे। वही, अगर हम ट्रिपल शेयरिंग की बात करें तो फिर इसके लिए आपको 40 हजार 900 रु खर्च करने होंगे।
इसके अलावा 5 से 11 वर्ष के बच्चे के लिए बेड लेने पर 36 हजार 900 रु और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 30 हजार 300 रु खर्च करने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप आईआरसीटीसी के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications