
IRCTC : माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना जाते है। कुछ लोग अपने खुद के वाहन से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते है, तो फिर कुछ लोग बस जाते है तो कुछ लोग रेल से जाते हैं। अगर आप भी मां वैष्णों देवी के दर्शन करने के जाने के लिए विचार बना रहे है, तो फिर आप अपनी इस इच्छा को बेहद ही कम खर्चे में पूरा कर सकते है। आज हम आईआरसीटीसी के टूर पैकेज की जानकारी दे रहे है। आईआरसीटीसी वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 3,500 रु से हो रही है। इस टूर पैकेज का नाम श्री शक्ति फुल डे दर्शन है, तो आइए जानते है इसके बारे में।
आईआरसीटीसी का यह टूर नई दिल्ली से प्रतिदिन शाम को शुरू होता है
आईआरसीटीसी के 3,500 रु में शुरू होने वाले इस टूर पैकेज में थर्ड एसी की टिकट, रहना और नाश्ता शामिल है। यह यात्रा 3 दिनों की है। आईआरसीटीसी का यह टूर नई दिल्ली से प्रतिदिन शाम को शुरू होता है। इसमें सुबह यात्री कटरा पहुंचते हैं। फिर वहां माता वैष्णो देवी के दर्शन हो जाता है। इसके बाद अगले दिन वापस कटरा से नई दिल्ली के लिए रवानगी करते हैं। यह टूर पैकेज जनवरी के पूरे महीने उपलब्ध होती है। अगर आप इसकी बुकिंग करना चाहते है, तो फिर आप इसको ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते है।
यह है टूर की डिटेल
इस टूर पैकेज का नाम श्री शक्ति फुल डे दर्शन है। यात्रियों को इस टूर पैकेज में थर्ड एसी में यात्रा कराई जाएगी। इतना ही नही इसमें आईआरसीटीसी के तरफ से नाश्ता ही देगा। इसके साथ ही कटरा में रहने के लिए आईआरसीटीसी का गेस्ट हाउस मिलेगा। यात्रियों को दोपहर और रात के खाने के लिए यात्रियों को अलग से पैसे देने होंगे। अगर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग करना चाहते है, तो फिर आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर बुकिंग कर सकते है। इसके साथ ही आप बुकिंग करने के लिए आईआरसीटी के कार्यालयों से भी जाकर बुकिंग की जा सकती है।
खर्चा कितना आयेगा
आपको कंफर्ट क्लास के लिए 3515 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। बच्चों का किराया भी 3515 रुपये रखा गया है। आपके 5 से 11 साल के जो बच्चे है इसके लिए अलग से बर्थ भी लिया जा सकता है। यह टूर पैकेज नई दिल्ली से शुरू होगा। इसमें आपको दिल्ली से कटरा ट्रेन से पहले दिन जाना होगा। इसके बाद आपको सुबह पहुंच कर माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद आपको तीसरे दिन आपको वापस आना होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications