नई दिल्ली, अक्टूबर 06। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अपने यात्रियों के लिए यात्रा पैकेज लाता रहता है। आरसीटीसी ने अब भगवान राम की भक्तों के लिए एक नया टूर पैकेज लेकर आया है। भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख पवित्र स्थानों की यात्रा कराने के लिए, आरसीटीसी ने रामायण सर्किट पर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से 'श्री रामायण यात्रा' थीम-आधारित तीर्थ यात्रा प्लान की पेशकश की है। टूर की शुरूआत 11 नवंबर 2022 से हो रही है।
इन जगहों को करेगा कवर
यह पैकेज तीर्थयात्रियों को राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू घाट, भारत-हनुमान मंदिर, भरत कुंड, तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती जैसे कई अन्य तीर्थ स्थलों पर यात्रा करने का अवसर देगा। तीर्थयात्रियों की यात्रा के दौरान उनकी सुविधा के लिए, आईआरसीटीसी ने विभिन्न डिबोर्डिंग और बोर्डिंग पॉइंट निर्धारित किए हैं। डी-बोर्डिंग पॉइंट वीरांगना लक्ष्मीबाई, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग हैं। बोर्डिंग पॉइंट दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन हैं। यह टूर पैकेज 17 रात और 18 दिन का टूर पैकेज है।
टूर की पूरी जानकारी
पैकेज के ब्यौरे- पैकेज का नाम भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा श्री रामायण यात्रा
अवधि - 17 रातें/18 दिन
यात्रा शुरू होने का दिनांक - 18.11.2022
यात्रा डेस्टिनेशन दिल्ली - अयोध्या - जनकपुर - सीतामढ़ी - बक्सर - वाराणसी - प्रयागराज - चित्रकूट - नासिक - हम्पी - रामेश्वरम - भद्राचलम - दिल्ली।
बोर्डिंग पॉइंट दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जं।
डिबोर्डिंग पॉइंट्स वीरांगना लक्ष्मीबाई, आगरा कैंट, मथुरा जं, दिल्ली सफदरजंग
बोगी टाइप - 3एसी
यहां घूमने का मिलेगा मौका
आप आईआरसीटी के वेबसाइट पर जाकर यात्रा के संबंध में अतरिक्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अयोध्या- राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयू घाट।
नंदीग्राम- भारत-हनुमान मंदिर और भरत कुण्डी
जनकपुर- राम-जानकी मंदिर।
सीतामढ़ी- सीतामढ़ी और पुनौरा धाम में जानकी मंदिर।
बक्सर - राम रेखा घाट, रामेश्वर नाथ मंदिर।
वाराणसी- तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती।
सीता संहिता स्थल, सीतामढ़ी: सीता माता मंदिर।
प्रयागराज- भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर।
श्रृंगवेरपुर- श्रृंग ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, राम चौरा।
चित्रकूट- गुप्त गोदावरी, रामघाट, सती अनुसुइया मंदिर।
नासिक- त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीतागुफा, कालाराम मंदिर।
हम्पी- अंजनाद्री हिल, विरुपाक्ष मंदिर और विट्ठल मंदिर।
रामेश्वरम- रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी।
भद्राचलम- श्री सीताराम स्वामी मंदिर, अंजनी स्वामी मंदिर
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications