नयी दिल्ली। इंडियन रेलवे की सब्सिडरी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) और देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की सब्सिडरी एसबीआई कार्ड ने आईआरसीटीसी-एसबीआई रुपे कार्ड लॉन्च किया है। ये एक सह-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड है। इस कार्ड से रुपे नेटवर्क के पोर्टफोलिया का विस्तार होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आईआरसीटीसी-एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। उन्होंने कहा वे खुद इसकी निगरानी और सुनिश्चित करेंगे कि ये कार्ड 25 दिसंबर तक 3 करोड़ से अधिक ग्राहकों के अपने लक्ष्य को हासिल कर सके। आईआरसीटीसी के पास 5 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं और ये रोज 8.5 लाख लेन-देन करती है। जहां तक इस नए क्रेडिट कार्ड का सवाल है तो आप इससे ग्राहक टिकट बुक करने के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेंगे। इस कार्ड के और भी कई फायदे हैं।
ये हैं आईआरसीटीसी-एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड के बेनेफिट :
- इस कार्ड पर आपको ऑनलाइन लेनदेन शुल्क छूट (लेन-देन का 1 फीसदी), 1 फीसदी ईंधन सरचार्ज छूट और तिमाही में एक (साल में 4) रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम लाउंड का एक्सेस मिलेगा
- कार्डधारकों को न्यूनतम खर्च के साथ कार्ड को एक्टिव करने पर 350 रिवार्ड पॉइंट अंक मिलेंगे
- आप आईआरसीटीसी की टिकटिंग वेबसाइट पर ट्रेन टिकट खरीदने के लिए जमा किए गए रिवार्ड पॉइंट को रिडीम कर सकते हैं
- आईआरसीटीसी-एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल्स के लिए कई ऑफर्स की पेशकश करता है। ग्राहकों को ई-कॉमर्स साइटों से खरीदारी पर छूट भी मिलेगी
टिकट बुक करने पर मिलेगा वैल्यू बैक
कार्डधारकों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 1st AC, 2nd AC, 3rd AC, एग्जीक्यूटिव चेयर कार, और AC चेयर कार टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी का वैल्यू बैक मिलेगा। रेल मंत्री के अनुसार आपको द्वारा बुक किए गए टिकट का जितना मूल्य होगा उसका 10 फीसदी आपके अकाउंट में वैल्यू पॉइंट के तौर पर जमा किया जाएगा। इन वैल्यू पॉइंट से आप फ्री में रेलवे टिकट करा सकेंगे।
ये है सरकार का पूरा प्लान
रेल मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार केंद्र सरकार का लक्ष्य ये है कि आने वाले सालों में हर रेल टिकट सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन बुक किया जाए। इस कार्ड से रेल यात्रियों को रिटेल, खाना और मनोरंजन के साथ-साथ लेनदेन शुल्क पर छूट और अपनी यात्रा पर अधिकतम बचत की सुविधा मिलती है। जहां तक सेफ्टी का सवाल है तो सुरक्षित लेनदेन के लिए ये क्रेडिट कार्ड नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) तकनीक से लैस है, जिसके तहत उपयोगकर्ता पीओएस मशीन पर स्वाइप किए बिना मशीनों पर कार्ड टैप करके लेनदेन कर सकता है।
फ्री में मिलेगा कार्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैसे तो इस कार्ड के लिए जॉइनिंग फीस 500 रु तय की गई है। मगर 31 मार्च 2021 तक इस कार्ड को बनवाने पर आपको ये एक दम मुफ्त मिलेगा। रेल मंत्री के मुताबिक आईआरसीटीसी के जरिए हर साल 30 करोड़ टिकट बुक किए जाते हैं। इस लिहाज से 10 फीसदी (3 करोड़) लोगों को यह कार्ड जारी करना अधिक बड़ा लक्ष्य नहीं होगा। क्रेडिट कार्ड बनते ही आपके अकाउंट में 350 पॉइंट आ जाएंगे। इनमें प्रत्येक पॉइंट की वैल्यू 1 रु के बराबर होगी। इसी से आप ट्रेन टिकट बुक करा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications