
IRCTC Tour Package : अगर आप अपनी फैमिली के साथ नए साल में यानी जनवरी के महीने में राजस्थान घूमने की योजना बना रहे है, तो फिर ये खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती हैं। दरअसल, आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई सारी जगह घूमने का मौका मिलेगा। जैसे- जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर, रणकपुर, जूनागढ़, बीकानेर आदि। आईआरसीटीसी ने ये जो शानदार टूर पैकेज है। इसका नाम रॉयल राजस्थान एक्स भोपाल रखा है। अगर हम इस टूर पैकेज की शुरुआत की बात करते है, तो फिर ये टूर पैकेज 24 जनवरी, 2023 से भोपाल शहर से शुरू होगा। आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस टूर पेकेज की जानकारी दी है। आइए जानते है इसके बारे में सारी डिटेल।
जरूरी बातें इस टूर पैकेज
आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम रॉयल राजस्थान एक्स भोपाल (डब्लूबीएजीरो54) है इस टूर पैकेज में जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर, रणकपुर, जूनागढ़, बीकानेर और जैसलमेर आदि डेस्टिनेशन को कवर किया जाएगा। इस टूर पैकेज की अगर अवधि की बात करें, तो यह टूर पैकेज 10 दिनों और 9 रातों का होगा। इसमें मील प्लान के रूप में ब्रेकफास्ट और डिनर होगा। अगर हम ट्रैवल मोड की बात करें, तो ये फ्लाइट मोड है। यह टूर 24 जनवरी, 2023 को भोपाल एयरपोर्ट से 17:20 अपराह्न को शुरू होगा।
यह सर्विस मिलेंगी
अगर आप इस टूर को अकेले करते है, तो फिर आपको अकेले सफर करने पर 57,100 रुपये खर्च करने होंगे। दो व्यक्ति के साथ इस सफर को करने पर 39,900 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा। तीन लोगों के साथ इस सफर को करने पर 35,500 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। इसमें आपके फ्लाइट टिकट के पैसे बस शामिल नहीं है। इसके साथ ही होटल के ठहरने, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है।
बुकिंग कैसे कराएं
अगर आप इस टूर पैकेज को लेना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपने सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस वेबसाइट की सहायता से आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। इसके आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र जाकर भी आप बुकिंग करवा सकते है साथ ही आप अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications