नई दिल्ली, जुलाई 02। रेलवे केवल यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने मात्र का ही काम नहीं करता है। रेलवे की टिकट बुकिंग पार्टनर आईआरसीटीसी समय-समय पर टूर और ट्रेवल्स से संबंधित पैकेज भी लेकर आती है। फिलहाल, रेलवे कश्मीर घूमने की चाहत रखने वालों के लिए एक खास पैकेज ले कर आई है। इस पैकेज में रेलवे टूरिस्ट को श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम एक्सप्लोर करने का मौका देगी। इस खास पैकेज में आपको 6 दिन कश्मीर की वादियों में घूमने का मौका मिलेगा। अगर आप अगस्त महीने मे कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें है तो यह पैकेज एक बेहतर डील है।
ट्वीट कर दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, "रेलवे आप सभी के लिए एयर टूर पैकेज लेकर आया है। आपको श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम घूमने का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का नाम - जेवेल्स ऑफ कश्मीर एक्स अमृतसर
टाइम - 6 दिन / 5 रात
कौन कौन सी जगह घूमेंगे- श्रीनगर - गुलमर्ग - सोनमर्ग - पहलगाम
यात्रा का मोड - फ्लाइट
फ्लाइट क्लास - कंफर्म
शुरुआत की डेट - 27 अगस्त, 2022
क्या होगा किराया?
सिंगल ऑक्युपेंसी के लिए 39,650 रुपये प्रति व्यक्ति
डबल ऑक्युपेंसी के लिए 27,140 रुपये प्रति व्यक्ति
ट्रिपल ऑक्युपेसी के लिए 26,490 रुपये प्रति व्यक्ति
आईआरसीटीसी का यह पैकेज सिंगल पर्सन टूर, कपल टूर या फिर विद फैमली टूर के लिए एक बहुत ही किफायती डील है। अगर आप सुरक्षा के साथ सभी जगहों को घूमना चाहते हैं तो यह पैकेज आप के लिए ही है।
क्या होगा बच्चों का किराया?
5 से 11 साल तक के बच्चे (विद बेड) के लिए किराया 25,190 रुपये प्रति चाइल्ड होगा।
चाइल्ड विदाउट बेड के लिए किराया 21,130 रुपये प्रति चाइल्ड होगा।
2 से 4 साल तक के बच्चों के लिए किराया 14,755 रुपये प्रति बच्चा होगा।
क्या है शेड्यूल
पहला दिन - अमृतसर से श्रीनगर
दूसरा दिन - श्रीनगर से सोनमर्ग
तीसरा दिन - श्रीनगर से पहलगाम
चौथा दिन - श्रीनगर से गुलमर्ग
पांचवा दिन - श्रीनगर
छठा दिन - श्रीनगर से अमृतसर
पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
आईआरसीटीसी आपको गोफर्स्ट का एयर टिकट देगी। आपको श्रीनगर के होटल में स्टैंडर्ड रूम की सुविधा मिलेगी। आपको एक रात श्रीनगर के डल झील में हाउस वोट में ठहरने को मिलेगा। पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर भी मिलेगा।
कहा देखे डिटेल्स
आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर सारा डिटेल्स देख सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications