IRCTC Uttarakhand Tour Package: आईआरसीटीसी (IRCTC) अपने यात्रियों के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लाया है. अगर आप भी उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे तो ये टूर पैकेज आपके लिए है. आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के तहत आपको 11 दिनों तक उत्तराखंड के अलग-अलग फेमस जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. चलिए बिना वक्त गंवाए टूर पैकेज के बारे में डिटेल में जान लेते हैं.

पहाड़ और खूबसूरत नजारे किसे नहीं पसंद. अगर आप भी सस्ते में उत्तराखंड के फेमस जगह घूमना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको आईआरसीटीसी द्वारा शुरू किए गए टूर पैकेज के बारे बताने वाले हैं. ये टूर पैकेज खासतौर पर उत्तराखंड के लिए बनाया गया है.
आईआरसीटीसी आए दिन देश-विदेश में घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. आईआरसीटीसी की इस टूर पैकेज से आप लगभग उत्तराखंड की सभी फेमेंस जगह घूम सकते हैं. अगर आप देवभूमि उत्तराखंड में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए बेहतरीन अवसर है.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे का साथी आईआरसीटीसी उत्तराखंड के लिए खास टूर पैकेज लाया है. इस टूर पैकेज में उत्तराखंड के फेमस जगहों को कवर किया जाएगा. ये बताया जा रहा है कि टूर पैकेज के तहत यात्रियों भारत गौरव मानसखंड एक्सप्रेस (Bharat Gaurav Manaskhand Express) के जरिए घूमाया जाएगा. इस टूर पैकेज में भीमताल, नैनीताल, अल्मोड़ा, कौसानी और रानीखेत जैसी खूबसूरत जगह कवर की जाएगी.
कब होगी पैकेज के दौरान यात्रा की शुरूआत ?
आईआरसीटीसी ने उत्तराखंड टूर पैकेज के बार अपने यात्रियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बताया है. इस पैकेज को देवभूमि उत्तराखंड यात्रा (SCZUBG15) का नाम दिया गया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से की जाएगी.
देवभूमि उत्तराखंड टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 3 नवंबर, 2024 से होगी. इस पैकेज में आपकी इस यात्रा कवर नहीं होगी, बल्कि आपके खाने-पीने का भी ध्यान रखा जाएगा. इसलिए आपको खाने-पीने की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इसके खाने में आपको शाकाहारी भोजन (Veg Food) ही परोसा जाएगा.
इसके टूर पैकेज के तहत बोर्डिंग/डिबोर्डिंग स्टेशन हैदराबाद, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, वारंगल, बल्हारशाह, आगरा रखे गए हैं.
उत्तराखंड की कौन-सी फेमस जगह है शामिल?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आईआरसीटीसी की देव भूमि उत्तराखंड टूर पैकेज में आपको भीमताल
नैनीताल ( नैना देवी मंदिर और नैनी झील), कैंची धाम (बाबा नीम करोली मंदिर), कसार देवी और कटारमल सूर्य मंदिर, जागेश्वर धाम, गोलू देवता (चितई), अल्मोडा (नंदा देवी मंदिर),बैजनाथ, बागेश्वर, कौसानी और रानीखेत घूमने का मौका मिलेगा
अब सबसे जरूरी बात जान लेते है. वो है कि टूर पैकेज की कीमत क्या होगी? पैकेज की शुरुआती कीमत 28,020 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी के लिए प्रति व्यक्ति 37,220 रुपये देने होंगे. इसके अलावा डीलक्स कैटेगरी के लिए 46,945 रुपये प्रति व्यक्ति कीमत रखी गई है.अगर आप अपने साथ किसी बच्चें को ले जार रहे हैं, तो 5 से 12 साल के बच्चे के लिए स्टैंडर्ड कैटेगरी में किराया 37,220 रुपये है. वहीं डीलक्स कैटेगरी में बच्चे के लिए किराया 46,945 रुपये रखा गया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications