IREDA Share Price: इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। लिस्टिंग के बाद इस कंपनीके शेयर ने जबरदस्त परफॉर्म किया है और अपने इन्वेस्टर्स को भी मालामाल कर दिया है। आपको बताते चलें कि शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 73.67 रुपए के साथ इस कंपनी का शेयर हाई पर पहुंच गया था। इंट्राडे ट्रेडिंग में जबरदस्त वॉल्यूम की वजह से मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर इन शेयर में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
आज के शेयर का हाल
अगर बात की जाए कंपनी के आज के यानी 11 दिसंबर के शेयर की तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 1:10 मिनट तक यह 19.97 प्रतिशत के उछाल के साथ 85 रुपए पर कारोबार कर रहा था। अगर बात की जाए पिछले का पांच कारोबारी दोनों की तो अपने निवेशकों को इस शेयर ने 31.27 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। इस शेयर का उच्च स्तर 85 रुपए और इसका निचला स्तर 50 रुपए रहा है। आज ये शेयर 74 रुपए की प्राइस के साथ खुला था।

इतनी जल्दी इस शेयरो की कीमतों में बढ़ोतरी ने इन्वेस्टर्स और विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर तेजी से खींचा है। अभी आ रही जानकारी के मुताबिक आईआरईडिए ने 20 प्रतिशत की अपर लिमिट को हिट किया है। पिछले 11 दिनों में इश्यू के बाद स्टॉक में 165 प्रतिशत तक की तेजी भी देखी गई है। आज भी कंपनी के शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जो इसके आईपीओ लेने वालों के लिए एक बेहतरीन खबर है।
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी भारत की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। यह कंपनी भारत में सबसे बड़े ग्रीन फाइनेंसिंग एनबीएफसी के रूप में उभर रही है। इसी वजह से रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से विकास को कैश करने के लिए सबसे अच्छी कंपनी में से एक है।
जब इस कंपनी का आईपीओ आया था तो उसकी 32 रुपए प्रति शेयर की थी। मीडिया द्वारा दी जा रही रिपोर्ट के मुताबिक एक बार लिस्ट हो जाने के बाद इन शेयर्स की कीमतों में 32 रुपए पर शेयर के मुकाबले 130 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई जो अब 165 फिसदी तक पहुंच रही है। आपको बताते चलें कि इस शेयर की कीमत 7 कारोबारी दिनों के अंदर ही अपने प्राइस इशू से करीब 130 प्रतिशत ज्यादा बढ़ गई।
कंपनी में दिखी जबरदस्त ग्रोथ
आपको बताते चलें कि भारत की केंद्र सरकार ने 2014 के बाद से रिन्यूएबल एनर्जी पर काफी जोर दिया है। गौरतलब है कि आईआरईडीए की लोन बुक साइज साल 2020 में 23,000 करोड़ रुपए की थी। पिछले तीन साल में कंपनी ने इस अमाउंट में 24000 करोड़ और बढ़ाया है। आपको बताते चलें कि इस साल के सितंबर महीने तक कंपनी की लोन बुक कैपेसिटी 47,000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा पहुंच गई है।
इस शेयर का इतनी तेज बढ़ना एक बेहतरीन संकेत है, क्योंकि यह कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से जुड़ी हुई है। यह भविष्य में रिन्यूएबल एनर्जी के बढ़ते इस्तेमाल का असर है और यह आगे आने वाले समय में जबरदस्त प्रॉफिट दे सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications