IRFC Share Price : इस समय इंडियन रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इनमें इंडियन रेलवे फाइनेंस कार्पोरेशन (आईआरएफसी) भी अच्छी तेजी दिखा रहा है। आज बीएसई पर इसके शेयर में 7 फीसदी से अधिक तेजी दिख रही है। कंपनी का शेयर पहली बार अपने आईपीओ प्राइस से ऊपर पहुंचा है। इस समय कंपनी का शेयर आज 7 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 28.20 रु पर पहुंच गया है। जबकि इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 25-26 रु रहा था। इसकी मार्केट कैपिटल इस समय लगभग 37000 करोड़ रु है। आज यह 28.70 रु के स्तर तक गया है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है। आगे जानिए बाकी डिटेल।

कंपनी में सिर्फ 37 कर्मचारी
अब हम आपको देते हैं आईआरएफसी के बारे में कुछ अहम जानकारी। सबसे पहले तो यह जानिए कि इस कंपनी में सिर्फ 37 लोग काम करते हैं, जबकि इसकी ताजा मार्केट कैपिटल करीब 37000 करोड़ रु ही है। वहीं कंपनी की नेटवर्थ 41,000 करोड़ रु है। बात करें इसके बिजनेस की तो आईआरएफसी का बिजनेस मॉडल काफी यूनीक है। ये एक फाइनेंस कंपनी है, जो कि फंडिंग करती है। पर इसका एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) जीरो है।
किसे करती है फंडिंग
आईआरएफसी इंडियन रेलवे के लिए फंडिंग करती है। बल्कि आईआरएफसी भारतीय रेलवे की समर्पित फंडिंग यूनिट है। रेल इंफ्रा के लिए फंडिंग की जिम्मेदारी भी आईआरएफसी की रहती है। रेलवे की जिन कंपनियों की यह फंडिंग करती है, उनमें आरवीएनएल, रेलटेल, कोकण रेल और पीपावाव रेलवे शामिल हैं। इतना ही नहीं आईआरएफसी इस समय रेल इंफ्रा प्रोजेक्ट में 45 से 55 फीसदी तक फंडिंग करती है।

सरकारी गारंटी से कर्ज
आईआरएफसी करती है यह है कि ये रेलवे को बहुत कम ब्याज पर कर्ज देती तो है, मगर सरकारी गारंटी से। सरकारी गारंटी के कारण ही इसका एनपीए जीरो है। दूसरी तरफ इसे सरकार से छूट प्राप्त है। इस वजह से इसे टैक्स में काफी बचत होती है। पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की बात करें तो इसने रेलवे की फंडिंग में 5 लाख करोड़ रु से भी ज्यादा का योगदान दिया।
कहां है ऑफिस
आईआरएफसी का ऑफिस दिल्ली में ही स्थित है। इसका ऑफिस होटल अशोक में है। पिछले वित्त वर्ष में फंडिंग कॉस्ट की बात करें तो यह आईआरएफसी के लिए 6.42 फीसदी रही। आपको बता दें कि केंद्र सरकार रेलवे की ग्रोथ पर काफी ध्यान दे रही है। बल्कि कहा जा सकता है कि सरकार इस तरफ काफी गंभीरता से देख रही है। बजट 2022 में रेलवे के लिए बजट में 17 फीसदी का इजाफा किया गया है।

400 नई वंदे भारत ट्रेनें
इस समय 400 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने पर काम चल रहा है। पीएम गति शक्ति योजना के तहत 100 फ्रेट टर्मिनल बनाए जाएंगे। वहीं रेल सुरक्षा अपग्रेडेशन होगा, जिस पर 34000 करोड़ रु खर्च किए जाने का अनुमान है। इसके अलावा रेलवे का 900 वैगन और जोड़ने की भी योजना है। ये काम 2025 तक हो सकता है। इन सभी बातों से जाहिर है कि रेलवे में तेज ग्रोथ होगी और इसके लिए फंडिंग चाहिए। इससे रेलवे सेक्टर में आईआरएफसी का योगदान काफी अहम हो जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications