IRFC : सरकारी हिस्सेदारी बिकने की खबर से शेयर में आई भारी गिरावट

IRFC : सरकार की तरफ से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार करने की खबरों के बाद आज यानी गुरुवार को एनएसई पर भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) के शेयर में करीब 4.78 फीसदी की गिरावट आई।

पिछले एक वर्ष की अवधि में 128.57 फीसदी शानदार रिटर्न देने वाले इस स्टॉक ने निफ्टी से भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया हैं।

irfc

बुधवार को मीडिया रिपोर्टों में यह खबर आई कि सरकार राज्य के स्वामित्व वाली आईआरएफसी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है क्योंकि इसका उद्देश्य अपने विनिवेश टारगेट को पूरा करना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडियन रेलवे की फंडिंग शाखा में सरकार का 86 फीसदी से थोड़ा ज्यादा हिस्सा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सरकारी अधिकारी के तरफ से कहा गया है कि जल्द ही हिस्सेदारी की बिक्री होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक सरकार ने बिक्री की सटीक मात्रा तय नहीं किया की, लेकिन इसका लक्ष्य कई सारे चरणों में 11 फीसदी तक बेचने का होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने पिछले महीने एक अन्य सरकारी रेल कंपनी, रेल विकास निगम में 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेची थी। जिससे 1 हजार 366 करोड़ रु जुटाएं थे।

फाइनेंशियल ईयर 2023 में अब तक इसने 51 हजार करोड़ रु के लक्ष्य के मुकाबले 5 हजार 600 करोड़ रु जुटाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्रालय ने टिप्पणी के उसके अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

बिक्री से सरकार को रेगुलेटर-मेंडेटेड एडवांटेज मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग का पालन करने का अतिरिक्त फायदा भी होगा, जिसके लिए जरूरी है कि पब्लिक कंपनियां मिनिमम 25 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता बनाए रखें।

यह भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कैसे लुटते हैं

जबकि जो राज्य संचालित कंपनियां है इनके पास इसके संबंध में ज्यादा छूट है, सरकार मानदंडों के अनुरूप अपनी हिस्सेदारी कम करने का इरादा रखती है।

आईआरएफसी का शेयर एनएससी पर 4.88 फीसदी की गिरावट के साथ 48.75 रु के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Fake Mobile app से रहे सावधान, आईआरसीटीसी ने जारी किया अलर्ट

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+