नई दिल्ली। गोल्ड के रेट में बीते हफ्ते ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिला। पूरे हफ्ते में गोल्ड के रेट में 30 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। कमोडिटी बाजार के जानकार गोल्ड के रेट में ज्यादा उतार चढ़ाव न होने को अच्छा मान रहे हैं। इन जानकारों के अनुसार चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर थमने और समहति बनने की खबरों के बीच माना जा रहा था कि गोल्ड के रेट में तेज गिरावट आ सकती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि लगभग इसी रेट पर गोल्ड के रेट का बेस तैयार हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही अगला कोई ट्रिगर मिलेगा, गोल्ड का रेट यहां से बढ़ना शुरू हो सकता है। इन जानकारों के अनुसार ऐसे में अगर कोई गोल्ड में निवेश करना चाहता है तो थोड़ा थोड़ा निवेश शुरू कर सकता है। थोड़ा थोड़ा निवेश जहां सोने में निवेश की अच्छी एवरेजिंग करा देगा, वहीं बाद में इसे ऊंचे दाम पर बेच कर मुनाफा भी कमाया जा सकेगा। जानकारों का कहना है कि अगर गोल्ड में निवेश करना है तो जेवर की खरीदारी से बचें। इन जानकारों के अनुसार जेवर की खरीदारी को शौक पूरा करने का तरीका माना जा सकता है, निवेश का तरीका नहीं। क्योंकि जेवर की खरीदारी में सुनार काफी कटौती करता है। इसलिए सोने के सिक्के या ऑनलाइन ही गोल्ड में निवेश करना बेहतर रहेगा।
एक हफ्ते में आया सोना और चांदी के रेट में अंतर
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30 रुपये घटे रेट
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30 रुपये घटे रेट
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 250 रुपये बढ़े रेट
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 335 रुपये बढ़े रेट
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : कोई अंतर नहीं
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : कोई अंतर नहीं
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 100 रुपये बढ़ा रेट
शनिवार का गोल्ड और चांदी का रेट
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,340 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,170 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,900 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 44,480 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,300 रुपये
सोमवार का गोल्ड और चांदी का रेट
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 39,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 39,200 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 45,650 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 44,145 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,200 रुपये


Click it and Unblock the Notifications