नई दिल्ली। दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कनेक्शन लेने के लिए अपने ग्राहक को जानिए यानी केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अब टीवी देखने के लिए नया डीटीएच कनेक्शन लेने के लिए पहले केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही नया डीटीएच कनेक्शन मिलेगा। ट्राई ने सभी डीटीएच कंपनियों को केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने आदेश जार कर दिया है। वहीं अगर अगर आप पहले डीटीएच कनेक्शन ले चुके हैं, तो आपको भी यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसा न करने वालों का कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। लेकिन पुराने डीटीएच कनेक्शन वालों को केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ समय दिया गया है। इस दिए समय में पुराने डीटीएच कनेक्शन लेने वालों को केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ये हैं ट्राई के दिशा निर्देश
ट्राई के नए दिशा-निर्देश के अनुसार, अब नया डीटीएच कनेक्शन लेने वालों को केवाईसी की प्रक्रिया पहले पूरी करनी होगी। यह केवाईसी प्रक्रिया उसी तरह पूरी होगी जैसे मोबाइल फोन के लिए सिम लेने के लिए करानी होती है। ट्राई के दिशा निर्देशों के अनुसार नए ग्राहकों को केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने में डीटीएच कंपनियों को मदद करनी होगी। डीटीएच कंपनी कनेक्शन लेने वालों से सभी जरूरी कागजात एकत्र करेगी और केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करेगी। इसके बाद उपभोक्ता को नया डीटीएच कनेक्शन जारी किया जाएगा।
अभी तक ऐसे मिलता था डीटीएच कनेक्शन
अभी तक डीटीएच कंपनियां अपने ग्राहकों से आवेदन पत्र (सीएएफ) भरवाती थीं। इसके अलावा डीटीएच कंपनियां उस जगह का पते का प्रूफ भी मांगती थीं, जहां पर डीटीएच कनेक्शन लगाना हो। इसके लिए एक एक आवासीय प्रमाण प्रत्र मांगा जाता था। डीटीएच कंपनी आवेदन फॉर्म और आवासीय प्रमाण मिलने के बाद दिए हुए पते पर नया डीटीएच कनेक्शन लगा देती थीं।
पुराने ग्राहकों का दिया गया 2 साल का समय
ट्राई ने जहां नया कनेक्शन लेने वालों पर यह नियम तुरंत ही लागू कर दिया है, वहीं पहले से डीटीएच कनेक्शन चला रहे ग्राहकों से केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए भी कहा गया है। लेकिन पुराने ग्राहकों को इसके लिए 2 साल का समय दिया गया है। हालांकि ट्राई ने साफ किया है कि अगर किसी ग्राहक के सेट टॉप बाक्स कनेक्शन के साथ कोई मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है तो ऐसे में केवाईसी प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो फिर ग्राहकों को 2 साल के अंदर केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बिना मोबाइल नंबर के भी होगी केवाईसी
टाटा स्काई और डिश टीवी और ऐसी ही कंपनियां अब डीटीएच कनेक्शन देने के पहले केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करेंगी। केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अब उपभोक्ता को नया कनेक्शन और सेट टॉप बॉक्स मिल सकेगा। डीटीएच कंपनियां ग्राहकों की पहचान करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजेंगी। वेरिफाई होने के बाद ही सेट टॉप बॉक्स लगाने की प्रक्रिया की जाएगी। लेकिन अगर नया कनेक्शन लेते समय किसी के पास मोबाइल नहीं है, तो वह पहचान पत्र जमा करा कर डीटीएच कनेक्शन ले सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications