नई दिल्ली, अक्टूबर 3। आपने ये लाइन तो सुनी ही होगी। जब जागो तभी सवेरा। ये लाइन जीवन की नई शुरुआत में एकदम सटीक बैठती ही हैं इसके साथ ही ये लाइन बचत की शुरुआत के लिए भी सटीक बैठती हैं। आमतौर पर जैसे ही किसी व्यक्ति की नौकरी लगती हैं। वो तुरंत ही अपनी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में लग जाता हैं। उसको अपनी भविष्य के लक्ष्य की चिंता नहीं होती हैं। लेकिन जब उसको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती हैं। तब उसको अपनी गलती का अहसास होता हैं। फिर व्यक्ति सोचता हैं कि काश पहले से पैसों को जोड़ना शुरू कर दिया होता तो आज ऐसी स्थिति न होती। हमे अगर अपना बेहतर कल चाहिए तो आज से ही जोड़ना शुरू कर देना चाहिए। यदि आप भी एसआईपी में निवेश करना चाहते हैं और अपने भविष्य को बेहतर करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में इन्वेस्ट करना चाहिए। वो भी अपनी पसंद की। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
कैसे करें एसआईपी चलिए समझते हैं
यदि आप एसआईपी में निवेश करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए सबसे पहले आपको केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी करना होगा। केवाईसी को करने के लिए आपको बेहद जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाते की जानकारी की जरूरत होगी।
सॉफ्टकॉपी को अपलोड करना होगा
जैसे ही आप इसको प्रक्रिया को पूरी कर लेते हैं इसके बाद आप जिस भी म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उस वेबसाइट पर आपको जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि वगैरह भरकर पैन कार्ड, एड्रेस प्रुफ और फोटो की सॉफ्टकॉपी को अपलोड करना होगा।
आगे की प्रोसेस
आप जैसे ही दस्तावेजों को जमा कर देते हैं उसके बाद आपको दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए वीडियो कॉल का अप्वाइंटमेंट लेना होगा। आपको वीडियो कॉल के दौरान अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड को दिखाना होगा। सारी प्रक्रिया के पूरे हो जाने के बाद आप आपका पसंदीदा म्यूचुअल फंड को सिलेक्ट कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म भरना होगा
आप नया खाता रजिस्टर करने के लिए एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। आपको सारी जानकारी देना हैं इसके लिए आईडी पासवर्ड को भी चुनना होगा। आपको बैंक की सारी जानकारी देनी होगी। आप रजिस्ट्रेशन जैसे ही पूरा होता हैं। आप निवेश करना शुरू कर सकते हैं।
कैसे चुने बेहतर एसआईपी
एक बेहतर एसआईपी चुनने से पहले आपको आपका लक्ष्य पता होना चाहिए कि आप किसके लिए निवेश कर रहे है जैसे छुट्टी या फिर रिटायरमेंट उस हिसाब से आपको एसआईपी में पैसा लगाना होगा। ताकि आपको बेहतर रिटर्न मिल सके। एसआईपी की शुरुआत 500 रु से की जा सकती हैं। आप आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर म्यूचुअल फंड चुन सकते हैं इसके लिए आपकी बेहतर मदद फाइनेंशियल एक्सपर्ट कर सकता हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications