Adani Group पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है कि वह खाद्य तेल बेचने वाली कंपनी अडानी विल्मर में अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक, आईटीसी ने अडानी ग्रुप की हिस्सेदारी को खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई है।
अडानी विल्मर में अडानी समूह की कुल हिस्सेदारी 44 फीसदी है। बता दें, अभी तक इस मसले पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी समूह ने अपनी 43.97 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की इच्छा जताई है। समूह अपने एनर्जी से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस पर फोकस बढ़ाना चाहता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई निवेशकों के साथ समूह ने अपनी हिस्सेदारी बेचने को लेकर बातचीत भी किया है। मार्केट से जुड़ा व्यक्ति इस पूरे प्रकरण पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है।
क्या है आईटीसी का टारगेट?
सनफीस्ट बिस्किट, आशीर्वाद आटा और यप्पी नूडल्स का कंपनी के एफएमसीजी रेवन्यू में 83 फीसदी से 84 फीसदी का कॉन्ट्रीब्यूशन है।
वित्त वर्ष 2023 में आईटीसी ने इन प्रोडक्ट्स के माध्यम से 19 हजार 123 करोड़ रु का रेवन्यू जनरेट किया था। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को और बढ़ाना चाहती है। कंपनी काफी लंबे समय से खाद्य तेल के कारोबार में उतरने की इच्छुक दिखाई दे रही है।
अडानी ग्रुप ने जीक्यूजी पार्टनर्स, कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यआए) से हिस्सेदारी बेचने को लेकर बातचीत की है। अपनी हिस्सेदारी कंपनी 20 हजार से 24 हजार करोड़ रु में बेच सकती है।
बेचा था एडिबल ऑयल बिजनेस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 20 वर्ष पहले आईटीसी ने एडिबल ऑयल का अपना बिजनेस बेच दिया था। कॉनग्रा फूड्स को आईटीसी ने अपना बिजनेस बेचा था लेकिन अब फिर से कंपनी इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है।
आज यानी गुरुवार 30 नवंबर 2023 को आईटीसी का शेयर बीएसई पर 1:40 पर 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 435.70 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा हैं।
यह भी पढ़ें: Business Idea: मेडिकल कूरियर सर्विस का बिजनेस कराएगा तगड़ी कमाई, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications