आईटीसी मसाला बनाने वाली कंपनी सनराइज का अधिग्रहण करेगी। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने मसाले बनाने वाली कंपनी सनराइज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (एसएफपीएल)का अधिग्रहण करेगी
नई दिल्ली: आईटीसी मसाला बनाने वाली कंपनी सनराइज का अधिग्रहण करेगी। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने मसाले बनाने वाली कंपनी सनराइज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (एसएफपीएल) का अधिग्रहण करेगी। बता दें कि कंपनी ने सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह 1,800 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये के आसपास का हो सकता है। वहीं कंपनी ने कहा कि उसने एसएफपीएल के साथ एक शेयर खरीद समझौते (एसपीए) पर हस्ताक्षर किया है। आईटीसी लिमिटेड ने कहा कि दोनों कंपनियों में 23 मई को 100 फीसदी इक्विटी शेयर कैपिटल खरीदने को लेकर समझौता हुआ है।

मसालों की श्रेणी में तेजी से वृद्धि करने वाला ब्रांड
इससे उसके उत्पादों का पोर्टफोलियो बढ़ेगा और मसालों के कारेाबार में उसकी स्थिति मजबूत होगी। आईटीसी ने एक बयान में कहा कि सनराइज के पास 70 सालों से अधिक की विरासत है और वह मसालों की श्रेणी में तेजी से वृद्धि करने वाला ब्रांड है। सनराइज पूर्वी भारत में बाजार में स्पष्ट तौर पर अग्रणी है। बता दें कि कंपनी ने कहा कि ब्रांड ने क्षेत्रीय स्वाद और तरजीह के आधार पर अपने उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार किया है। इसके दम पर उसने कई सालों के दौरान प्रतिबद्ध ग्राहक बनाये हैं। वहीं आईटीसी ने कहा कि प्रस्तावित अधिग्रहण आईटीसी के एफएमसीजी कारोबार को मुनाफे के साथ तेजी से बढ़ाने की रणनीति के अनुकूल है। उद्योग जगत के सूत्रों के अनुसार, इस सौदे में जेएम फाइनेंशियल सनराइज की सलाहकार रही है।
आईटीसी ने कमाया इतना मुनाफा
वित्त वर्ष 2019 में आईटीसी का नेट रेवेन्यू 44,415 करोड़ रुपये और प्रॉफिट 12,464 करोड़ रुपये रहा। एफएमसीजी और इससे संबंधित बिजनेस से रेवेन्यू 12,505.28 करोड़ रुपये रहा। अपने एफएमसीजी सेगमेंट के तहत, आईटीसी Sunfeast बिस्कुट, Yippee नूडल्स, B नेचुरल जूस, Vivel साबुन और बिंगो चिप्स जैसे पैकेज्ड फूड, पर्सनल केयर और स्टेशनरी हाउसिंग ब्रांड बेचता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications