नयी दिल्ली। लॉकडाउन के बीच लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें खाना और राशन भी शामिल है। मगर लोगों को खाने की दिक्कत न हो इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें बहुत से उपाय कर रही हैं। सरकार के अलावा कई कंपनियां भी इसमें शामिल हो रही हैं। देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी भी देश भर में खाना पहुंचा रही है। आईटीसी देश भर में फैल रही महामारी के बीच पूरे देश में परिवारों, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को सहूलियत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए कंपनी अपने आशीर्वाद बॉक्स ऑफ़ होप और सनफीस्ट बॉक्स ऑफ़ हैप्पीनेस के माध्यम से देश भर में खाना भेज रही है। ये कोरोना संकट के दौरन कंपनी के 150 करोड़ रुपए के इमरजेंसी फंड का हिस्सा है। अपने विशेष प्रोग्राम "नेशन फर्स्ट - सब साथ बढ़ें" के तहत आईटीसी ने 3 प्रमुख एनजीओ के साथ हाथ मिलाया है, जो वर्तमान लॉकडाउन से गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को आवश्यक फूड सप्लाई करने के लिए नेटवर्क बना रही हैं।

शुरू हो चुका है प्रोग्राम
आईटीसी का यह प्रोग्राम 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जिसके जरिए एनजीए के वॉलंटियर्स हर राज्य में राहत पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर आईटीसी प्रवक्ता ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उपभोक्ता इस देशव्यापी महामारी से लड़ रहे हैं। हालांकि, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। ऐसे में इस कठिन समय से गुजरने के लिए अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है। आईटीसी अपनी तरफ से सार्थक योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्तमान स्थिति में बड़ी संख्या में बच्चों के पास पर्याप्त भोजन नहीं है। ऐसे में कई बच्चों के बीच खुशियाँ फैलाने के लिए आईटीसी आगे आई है।
आईटीसी की फूड किट
आईटीसी ने फूड किट्स में बहुत योगदान दिया है, जो बुजुर्गों की भोजन आवश्यकताओं का पर्याप्त ध्यान रखेगा। वृद्धों के लिए बॉक्स में आशीर्वाद अटा, नमक और मसालों की कैटेगरी होगी। दूसरी ओर बच्चों के लिए बॉक्स में Sunfeast बिस्कुट, YiPPee के कई पैक शामिल होंगे और बिंगो जेलिमल्स, बी नेचुरल जूस और नमकीन भी होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications