शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के चलते तेज एक्शन देखने को मिल रहा. विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी बाजार में हलचल है. बाजार के उतार-चढ़ाव में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रही. इसकी वजह Q4 नतीजे हैं, जिनका असर शेयरों पर देखने को मिल रहा. इसमें कमाई का भी मौका बन रहा. FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC भी इसीलिए फोकस में है. मार्च तिमाही में मिलेजुले नतीजों, डिविडेंड का ऐलान और होटल के कारोबार का डीमर्जर से स्टॉक पर ब्रोकरेज ने इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी दी है.
ITC पर ब्रोकरेज की स्ट्रैटेजी
Emkay Global ने ITC पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 510 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है, जोकि पहले 520 रुपए प्रति शेयर का था. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सिगरेट कारोबार के लिए निकट अवधि में मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, लॉन्ग टर्म के लिए शेयर निवेश के लिए अच्छा ऑप्शन है.
Elara Capital ने FMCG स्टॉक पर 490 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है. अन्य ब्रोकरेज Religare Broking ने ITC पर खरीदारी की राय को बरकरार रखा. साथ ही शेयर पर 535 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन मिलाजुला रहा. मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है कि ग्रामीण एरिया से मांग सुधरेगी. कंपनी का फोकस FMCG सेगमेंट पर है.

मॉर्गन स्टेनली ने ITC पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा. हालांकि, शेयर पर टारगेट को 510 रुपए से घटाकर 506 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि आय अनुमान के मुताबिक रही. FMCG और होटल बिजनेस के मार्जिन अच्छे रहे, लेकिन सिगरेट और पेपर के मार्जिन अनुमान के मुताबिक रहे. Citi ने भी स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी. शेयर पर 515 रुपए कर दिया है.
ITC Q4 Results
ITC ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान 5190.71 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही 5406.52 करोड़ रुपए के मुकाबले कम है. कंसो आय भी 19484.50 करोड़ रुपए से घटकर 19446.49 करोड़ रुपए पर आ गई. हालांकि, तिमाही आधार पर बढ़ी है. बोर्ड ने FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत निवेशकों को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 7.5 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है.
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड और पेमेंट डेट तय
डिविडेंड की रकम AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलते ही 29 से 31 जुलाई के मध्य मिल जाएगी. फाइनल डिविडेंड के लिए 4 जून को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. इससे पहले FY24 में ही कंपनी ने 6.25 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था. इस लिहाज से FY24 में कुल डिविडेंड 13.75 रुपए प्रति शेयर रहा. डिविडेंड पर कुल कैश आउटफ्लो 17162.99 करोड़ रुपए रहा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications