ITR Filing 2025: अगर आप टैक्सपेयर हैं तो ध्यान दें इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 करीब है। हर साल की तरह इस बार भी कुछ नियम बदले हैं और कुछ फॉर्म्स में बदलाव किए गए हैं। समय रहते जरूरी बातों की जानकारी लेकर आप गलती से बच सकते हैं।

सही ITR फॉर्म चुनना है सबसे पहला कदम
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अलग-अलग लोगों के लिए अलग फॉर्म बनाए हैं। आपको सबसे पहले यह तय करना होगा कि आपके लिए कौन-सा फॉर्म सही रहेगा।
पेंशन, नौकरीपेशा वाले या छोटे टैक्सपेयर्स के लिए ITR-1
बिजनेस या प्रोफेशन से अगर आपकि इंकम से है तो ITR-4
ट्रस्ट या धर्मार्थ संस्था हो तो ITR-7
अगर आप उलझन में हैं तो किसी टैक्स सलाहकार की मदद लेना बेहतर होगा।
इस बार ITR फॉर्म में क्या बदला है?
इस साल कुछ खास बदलाव हुए हैं जो आपके लिए राहत ला सकते हैं। अब वे लोग जिनकी लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन 1.25 लाख रुपए से कम है, वे भी ITR-1 या ITR-4 फॉर्म का यूज कर सकते हैं। पहले ऐसे मामलों में ITR-2 भरना पड़ता था। ये बदलाव खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनकी सैलरी या छोटे बिजनेस से आय होती है।
नई और पुरानी टैक्स व्यवस्था कौन सी आपके लिए बेहतर?
अब टैक्सपेयर्स के पास दो विकल्प हैं
पुरानी टैक्स रीजीम: जहां छूट और कटौतियां मिलती हैं
नई टैक्स रीजीम: जहां कम दरों पर टैक्स लगता है, लेकिन छूट नहीं होती
आप रिटर्न फाइल करते वक्त तय कर सकते हैं कि किस रीजीम में आपको ज़्यादा फायदा होगा। अगर आपने साल की शुरुआत में कुछ और चुना था, तो अब बदल भी सकते हैं। छोटी आमदनी भी छिपाना न भूलें, कई बार हम सोचते हैं कि बचत खाते पर मिलने वाला ब्याज या छोटी-छोटी इनकम का कोई मतलब नहीं। लेकिन आयकर विभाग की नजर में हर इनकम मायने रखती है।
बैंक में जमा पैसों पर मिला ब्याज किसी निवेश से हुई मामूली कमाई किराये या गिफ्ट जैसी इनकम भी इन सबका सही-सही ब्योरा देना जरूरी है ताकि बाद में कोई नोटिस या जुर्माना न आए। समय पर करें फाइलिंग बचें परेशानियों से
अगर आप समय रहते ITR फाइल नहीं करते, तो आपको लेट फीस के साथ पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा टैक्स रिफंड मिलने में भी देरी हो सकती है। 31 जुलाई आखिरी तारीख है, इसलिए बिना देर किए जरूरी डॉक्युमेंट्स जुटाएं और रिटर्न भरें।
ITR फाइलिंग को लें गंभीरता से
इनकम टैक्स रिटर्न भरना सिर्फ एक फ़ॉर्मेलिटी नहीं बल्कि आपकी वित्तीय जिम्मेदारी है। सही जानकारी सही फॉर्म और समय पर फाइलिंग से न सिर्फ आप कानून का पालन करते हैं, बल्कि भविष्य की किसी भी टैक्स परेशानी से भी बचते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications