Jagriti Yatra Train 25 Rs. Ticket: अधिकतर लोग ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से ट्रैवल करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताने जा रहे एक ऐसी ट्रेन के बारे में जिससे आप पूरे भारत की सैर कर सकते हैं। इस ट्रेन यात्रा का नाम जागृति यात्रा है। आइए आपको बताते हैं कि इस ट्रेन के लिए आप कैसे सीट बुकिंग करा सकते हैं और इसका किराया क्या है।

इस ट्रेन से ये लोग करते हैं सफर
500 युवाओं को इस ट्रेन से यात्रा कराई जाती है। यह एक वार्षिक ट्रेन यात्रा है जिसमें सफल एंटरप्रेन्योर के बारे में युवाओं को अवगत कराया जाता है और जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक होता है। 15 दिनों में यह ट्रेन 8000 किलोमीटर की यात्रा करती है और 15 जगहों पर जाकर रूकती है।
दिल्ली से शुरु होता है इस ट्रेन का रूट
दिल्ली से यह ट्रेन चलती है और इसका पहला स्टॉप अहमदाबाद, उसके बाद मुंबई, बेंगलुरु, होते हुए देश के दक्षिण कोने मदुरई होते हुए वाइजेक ओडिशा से मध्य भारत में प्रवेश करते हुए वापस दिल्ली पहुंचती है। इस दौरान वह कई तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों पर रूकती हैं जहां यात्री अपनी पसंद के अनुसार वहां घूम सकते हैं।
ऐसे कराना होगा सीट के लिए रजिस्ट्रेशन
यह ट्रेन नवंबर में पूरे भारत की आपको सैर कराएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपकी उम्र 21 से लेकर 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साल 2024 में 16 नवंबर से 1 दिसंबर तक यह यात्रा चलेगी। आप इस लिंक https://www.jagritiyatra.com/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस ट्रेन में युवाओं को मल्टी लेवल सलेक्शन प्रोसेस के बाद सेलेक्ट किया जाता है।
सिर्फ इतना है इस ट्रेन का किराया
आपको बता दें कि इस यात्रा का टिकट करीब 25 रुपए रखा गया है। इस साल जागृति यात्रा 16 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक होगी और जिसके लिए आप 15 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications