Upcoming IPO: जैनिक पावर एंड केबल्स का IPO जल्द शेयर मार्केट में आने वाला है। यह एक बुक बिल्डिंग इश्यू है, जिसकी कुल वैल्यू ₹51.30 करोड़ है। ये IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें कंपनी 46.63 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ से जुड़ी आप बाकि डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड
इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 10 जून को खुलेगा और 12 जून को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 13 जून को हो सकता है। इस IPO को NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाएगा और लिस्टिंग डेट 17 जून तय की गई है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹100 से ₹110 प्रति शेयर तय किया गया है। इश्यू का मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयर्स का है।
रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹1,20,000 का निवेश करना होगा। एचएनआई (HNI) के लिए मिनिमम निवेश 2 लॉट यानी 2400 शेयरों का है।
कंपनी के प्रमोटर्स की डिटेल
कंपनी के प्रमोटर श्री शशांक जैन, श्री प्रतीक जैन और श्रीमती अंजू जैन और श्री सुभाष चंद जैन हैं। फास्ट ट्रैक फिनसेक प्राइवेट लिमिटेड जैनिक पावर एंड केबल्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। जैनिक पावर एंड केबल्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर रिखव सिक्योरिटीज लिमिटेड है।
कंपनी के बारे में अहम जानकारी
जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड की शुरुआत मई 2011 में हुई थी। साल 2023 से ही कंपनी एल्युमिनियम वायर रॉड्स का प्रोडक्शन कर रही है। इससे पहले कंपनी करीब एक दशक तक मेटल इंडस्ट्री में एल्युमिनियम रॉड्स का बिजनेस करती रही है। कंपनी पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा (EHS) स्टैंडर्ड का पालन करते हुए वायर रॉड्स का निर्माण करती है। क्वालिटी एश्योरेंस डिपार्टमेंट हर प्रोडक्ट की क्वालिटी की जांच स्पेक्ट्रोमीटर की मदद से करता है।
कंपनी अपने प्रोडक्ट्स दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बेचती है, और इसके ग्राहके धीरे-धीरे बढ़ रहे है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड की कमाई में वित्त वर्ष 31 मार्च 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच 4% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस दौरान कंपनी का मुनाफा (टैक्स कटने के बाद) 84% तक बढ़ गया है।
आईपीओ फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?
जैनिक पावर एंड केबल्स लिमिटेड अपने आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कुछ अहम कामों के लिए करना चाहती है। कंपनी इस रकम में से 23.50 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में लगाएगी।
करीब 10.99 करोड़ रुपये का इस्तेमाल एक नया प्लांट लगाने और उसे शुरू करने में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी 5 करोड़ रुपये अपने द्वारा लिए गए कर्ज का एक हिस्सा चुकाने में खर्च करेगी। बाकी की राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों और इश्यू से जुड़ी खर्चों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications