नयी दिल्ली। यदि आप एक जनधन खाताधारक हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। जनधन खाताखारकों का आगामी 31 जनवरी से पहले एक अहम काम निपटाना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा न हुआ तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सभी जनधन खाताधारकों को 31 मार्च तक अपने खातों को आधार से लिंक कराना जरूरी है। इस मामले में सरकार ने बैंकों को निर्दश भी जारी किए हैं। अगर आपने 31 मार्च तक अपना खाता आधार से लिंक नहीं कराया तो आपको कई सारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
पैन नंबर पर भी लिंक कराना जरूरी
सरकार ने बैंकों से 31 मार्च 2021 तक सभी खाताधारकों के खातों को आधार से लिंक कराने को कहा है। इतना ही नहीं जिन मामलों में पैन जरूरी है, वहां आधार के साथ-साथ पैन का लिंक होना भी जरूरी है। यदि आप जनधन खाताधारक हैं तो फटाफट खाते को आधार से लिंक कराएं। आइए जानते हैं ऐसा न करने पर आपको क्या नुकसान होगा।
नहीं मिलेंगे 2.30 लाख रु
दरअसल सरकार जनधन खाताधारकों को फ्री में 2.30 लाख रु का इंश्योरेंस देती है। इसमें 2 लाख रु का एक्सीडेंट कवर और 30000 रु का बीमा कवर होता है, जो खाताधारक की मृत्यु होने पर ये पैसा नॉमिनी को मिलता है। मगर ये बेनेफिट तभी मिलेगा, जब आपका जनधन खाता आधार से लिंक हो। इसलिए ये फायदा लेने के लिए 31 मार्च तक अपने खाते को आधार से लिंक करा लें।
घर बैठे करें आधार लिंक
आप बैंक ब्रांच में जाकर खाते से आधार को लिंक करा सकते हैं। मगर यदि आप समय बचाना चाहें तो आप ये काम घर बैठे भी कर सकते हैं। सबसे पहले नेट बैंकिंग लॉग इन करें और फिर आधार नंबर को लिंक करने के ऑप्शन पर जाएं। इसके अलावा अब बैंक एसएमएस के जरिए भी जनधन खाते और आधार को लिंक कराने की सुविधा दे रहे हैं।
एटीएम से करें आधार लिंक
आप एटीएम से भी जनधन खाते और आधार को लिंक करा सकते हैं। अपने एटीएम कार्ड और आधार नंबर के साथ करीबी एटीएम पर जाएं। अपना कार्ड स्वाइप करें और फिर पिन डालें। स्क्रीन पर प्रदर्शित विकल्पों में से, "सेवा" चुनें। "लिंक आधार" विकल्प पर क्लिक करें। अगला चरण अपना आधार नंबर दर्ज करना है और गलती से बचने के लिए उसी को फिर से दर्ज करना होगा। लिंकिंग को पूरा करने के लिए "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
जनधन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट से करें आधार लिंक
जनधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपने अकाउंट में एंटर करने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। मैन पेज पर आप "बैंक अकाउंट के साथ आधार लिंक" विकल्प खोज सकते हैं। इस ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां से आप एक नये पेज पर जाएंगे। यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। उस बैंक का चयन करें जिसे आप आधार नंबर से लिंक करना चाहते हैं और "सबमिट" बटन दबाएं। ऐसा करने पर आपको आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। इन चरणों को पूरा करने के बाद आपके आधार को जनधन बैंक खाते से लिंक करने का प्रोसेस शुरू होगा और प्रोसेस पूरी होने में 4-5 कार्य दिवस लगेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications