नयी दिल्ली। देश के गरीब और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों को बैंकिंग सुविधा मुहैया करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के पहले साल में ही प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की थी। पीएम मोदी ने इस योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 को की थी, जबकि इसका शुभारंभ 28 अगस्त 2014 को किया गया था। इस योजना के तहत पीएम मोदी का उद्देश्य हर परिवार के लिए एक बैंक खाता खोलने का था। समय बीतने के साथ ही इस योजना में सरकार ने कई लाभ शामिल किये या उनका विस्तार किया। जनधन योजना के तहत जीरो बैंलेंस खाता खुलवा कर आप भी बीमा, ओवरड्राफ्ट और पूरे देश में कहीं भी मनी ट्रांसफर जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। देश का कोई भी नागरिक जनधन योजना के तहत किसी भी बैंक में अपना खाता खुलवा सकता है। जनधन योजना के अंतर्गत 10 साल से कम उम्र के बच्चे का खाता भी खुलवाया जा सकता है। आइये हम आपको बताते हैं जनधन के तहत खाता खुलवाने के 5 बड़े लाभ।
नहीं है मासिक बैलेंस बना कर रखने की जरूरत
आम तौर पर बैंक खातों में हर महीने कुछ न्यूनतम बैलेंस बना कर रखना पड़ता है। प्राइवेट बैंकों में न्यूनतम बैलेंस राशि 10,000 रुपये तक होती है। हर परिवार के लिए इतने रुपये बैंक खाते में बना कर रखना मुश्किल हो सकता है। मगर ऐसा न करने पर बैंक आपसे शुल्क वसूलते हैं। जनधन योजना के तहत खुलवाये गये खाते का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें आपको कुछ भी मासिक न्यूनतम बैलेंस खाते में रखने की जरूरत नहीं है। आपसे शून्य बैलेंस रखने पर भी कोई शुल्क नहीं वसूला जायेगा। दूसरा बड़ा फायदा यह है कि जनधन खाते में यदि आप जमा राशि रखते हैं तो आपको उस पर ब्याज मिलेगा। जनधन खाते के तहत आपको अलग-अलग सार्वजनिक और निजी बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर के बराबर ही ब्याज मिलेगा।
ओवरड्राफ्ट की भी है सुविधा
एक बार आपका जनधन खाता 6 महीने पूरे कर ले तो आप उस स्थिति में बैंक से ओवरड्राफ्ट भी ले सकेंगे। आपको जनधन योजना के तहत खुलवाये गये खाते पर 10,000 रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है। पहले यह सीमा 5,000 रुपये थी, मगर पिछले साल इसे दोगुना कर 10,000 रुपये कर दिया गया था। जनधन खाताधारकों को एक रुपे कार्ड मिलता है, जिसके जरिये वे ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एक और फायदा जो जनधन खाते में मिलता है वो है मोबाइल बैंकिंग। जनधन खाता गरीबी रेखा से नीचे वालों को साधारण मोबाइल फोन के जरिये कुछ बुनियादी वित्तीय लेनदेन उपलब्ध कराता है।
मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा
जनधन योजना के तहत 37 करोड़ से अधिक खोते खोले गये हैं। जनधन खाते पर कुछ नियमों का पालन करने वाले ग्राहकों को 30,000 रुपये का जीवन कवर और दुर्घटना के कारण मृत्यु होने की स्थिति में बीमा राशि के रूप में 2,00,000 रुपये मिलते हैं। इस फायदे को प्रधानमंत्री जन धन योजना का सबसे अच्छा और सबसे महत्वपूर्ण लाभ माना जाता है। क्योंकि इसके जरिये देश की बड़ी आबादी लाइफ कवर और बीमा सुरक्षा से लैस हुई है। खास कर वे तबका जो इन सुविधाओं से अब तक दूर रहा है। बता दें कि पहले दुर्घटना बीमा राशि 1 लाख रुपये थी, जिसे पिछले साल दोगुना कर दिया गया।
यह भी पढ़ें - आरकॉम के कर्जदाताओं ने अनिल अंबानी और 4 अन्य निदेशकों का इस्तीफा किया नामंजूर
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications