
PM Jan Dhan Yojana: अपने पहले कार्यकाल में मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत देश के गरीबों का जीरो बैलेंस खाता खोला जाता है। ये खाता व्यक्ति पोस्ट ऑफिस, बैंक और राष्ट्रीयकृत बैंक में खुलवा सकते है। जिन खातों से आधार कार्ड लिंक होती है। उन्हें कई सारे लाभ मिलते है। देश में अब तक जन धन योजना के तहत अभी तक 46.25 करोड़ खाते खुल चुके है। इन खातों में 1.72 लाख करोड़ रु की राशि जमा है। आज हम आपको इस खाते को कैसे खुलवा सकते है और आपको इस खाते के 10 बड़े फायदे के बारे में जानकारी दे रहे है, तो आइए जानते है इसके बारे में।
नया खाता कैसे खुलवाएं
आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर नए खाते को खुलवा सकते है। इसके लिए आपको बैंक से एक फॉर्म लेकर आपको भरना होगा। इस फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी को देना होगा। जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, व्यवसाय/रोजगार और वार्षिक आय व आश्रितों की संख्या, एसएसए कोड या वार्ड नंबर, विलेज कोड या टाउन कोड आदि। इस योजना का अधिकतम आयु 60 वर्ष थी। जिसको बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया गया है।
इस दस्तावेजों की होगी जरुरत
अगर आप इस खाते को खुलवाना चाहते है, तो फिर आपको इसके लिए दस्तावेज के रूप में आधार या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड देना होगा।
जनधन खाता बनाएं अपने पुराने खाते को
अगर आपका कोई पुराना खाता है, तो फिर आप उस खाते को जनधन खाते में बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक ब्रांच जाना होगा और वह जाकर आपको रूपे कार्ड के लिए आवेदन करना होगा और एक फॉर्म के भरते ही आपका जो बैंक खाता है। इस खाते को जनधन योजना में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।
जनधन खाते के 10 बड़े फायदे
इस खाते में मुफ्त मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी दी जाती है।
जनधन खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
आप ओवरड्रॉफ्ट के माध्यम से आप अतिरिक्त 10 हजार रु तक निकाल सकते हैं।
बिना शर्त के 2 हजार रु तक के ओवरड्रॉफ्ट की अनुमति दी जा रही है।
इस खाते में 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर दिया जा रहा है।
30 हजार रु का लाइफ कवर मिलता है जो लाभार्थी के गुजर जाने पर योगयता शर्ते पूरी होने पर मिलता है।
इस खाते में जरिए बीमा, पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना बेहद आसान है।
जन धन खाते में रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है।
ये खाता है, तो फिर पीएम किसान जैसी स्कीम के लिए खाता खुल जाएगा
भारत भर में पैसे को भेजने की सुविधा मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications