नयी दिल्ली। भारत में बुलेट की दमदार और शानदार बाइक्स को जिस कंपनी ने कड़ी टक्कर दी है वो जावा है। जावा ने भारत में एंट्री के बाद बहुत कम समय में बुलेट से कड़ा मुकाबला किया है। आने वाले समय में ये मुकाबला और भी कड़ा होगा, क्योंकि जावा ने एक नया खास मॉडल पेश किया है। हम आपको जावा के नए मॉडल के बारे में बताएंगे पर पहले बताते हैं कंपनी की नया मॉडल तैयार होने के पीछे की कहानी। दरअसल हाल ही में जावा ने एक कॉम्पिटीशन शुरू किया था, जिसकी जानकारी इसने सोशल मीडिया पर दी थी। इस कॉम्पिटीशन के तहत कंपनी उस मॉडल को चुनती जिसे कोई कस्टमाइज यानी नए डिजाइन में पेश करे। जावा के इस कॉम्पिटीशन के तहत मुंबई की कस्टम बाइक डिजाइनर कंपनी बॉम्बे कस्टम वर्क्स (बीसीडब्लू) ने जावा ब्लैक कैफे रेसर बाइक पेश की है। बीसीडब्लू 2012 बाइकों को कस्टमाइज करती आ रही है। बीसीडब्लू ने नई बाइक को ब्लैक थीम यानी फुल ब्लैक कलर में पेश किया है।
शानदार है बाइक का लुक
बीसीडब्लू ने जावा की नई बाइक के कस्टमाइज मॉडल के मेटल पार्ट, फायबर, प्लास्टिक और कॉस्ट आयरन तक को ब्लैक कलर में रखा है। बाइक में सिर्फ एक यानी सिंगल सीट है। सिंगल सीट ही इसे परफेक्ट कैफे रेसर बनाती है। खूबसूरती के लिए कंपनी ने बाइक के फ्यूल टैंक पर ग्रे-सिल्वर कलर में जावा लिखा है। बता दें कि भारत में कस्टमाइज बाइक बहुत पसंद की जाती हैं। बाइकों में छोटी-छोटी चीजों से खूबसूरती बढ़ाने का क्रेज काफी रहता है। इसी के मद्देनजर बीसीडब्लू ने नए जावा मॉडल की हेडलाइट पर "X" डिजाइन किया है।
कौन सा मॉडल किया है कस्टमाइज
आपको जानकार थोड़ी हैरानी हो सकती है कि जावा ने कोई नया मॉडल पेश नहीं किया बल्कि एक पुराने को मॉडल को नए डिजाइन में कस्टमाइज किया गया है। यह डावा 42 बाइक है। जावा ने इस बाइक को बाजार में सबसे पहले लॉन्च किया था। बीसीडब्लू ने इसी बाइक को कस्टमाइज किया है, यानी इसकी बॉडी, इंजन और मैकेनिज्म वगैरह में कोई भी चेंज नहीं हुआ है। मगर नया मॉडल दिखने में बेहद शानदार है। जहां तक बाइक के स्पेसिफिकेशन की बात है तो जावा 42 बीएस-6 इंजन से लैस है। कंपनी ने बाइक में 293 सीसी का दमदार इंजन दिया है, जो 27.3 पीएस की पावर और 28 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
कितनी है जावा 42 की कीमत
भारतीय बाजार में जावा 42 की कीमत 1.60 लाख रुपये है। जावा 42 के इस मॉडल की अधिकतम कीमत 1.69 लाख रुपये तक है। बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स, डुअल-चैनल एबीएस (एंटी-ब्रेक सिस्टम) है। बता दें कि ये बाइक और इसका नया स्पेसिफिक मॉडल बुलेट को और कड़ी टक्कर देगा। वैसे इन दोनों कंपनियों के रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और जावा पेराक में कड़ी टक्कर पहले से चल रही है। इन दोनों मोटरसाइकिलों की कीमतों में करीब 30000 रुपये का अंतर है। जावा पेराक की कीमत 1,94,500 रुपये और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत 1,65,025 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications