Jee Main 2025 Results: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 1 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक NTA वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए, स्टूडेंट को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का यूज करके लॉग इन करना होगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, कुल स्कोर, एलिजिबिलटी स्टेट्स, राष्ट्रीयता, दिव्यांग स्थिति और माता-पिता के नाम जैसी जानकारी शामिल हैं।

जेईई मेन रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
- JEE Main Result 2025 देखने के लिए, jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर 'View Score Card' या 'View JEE Main 2025 Result' चुनें।
- इसके बाद अपना स्कोर देखने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
जेईई मेन 2025 के टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए प्राप्त करेंगे। जेईई एडवांस्ड में सफल उम्मीदवार जोसा काउंसलिंग के माध्यम से आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई जैसे टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं।
कब हुई थी जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा?
आपको बता दें कि एनटीए ने 10 फरवरी को ही इस परीक्षा की आसंर शीट जारी की थी। जनवरी में सेशन 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को हुई थी। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। कई छात्र जब आज रिजल्ट देखने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें परेशानी हो रही थी क्योंकि रिजल्ट शो नहीं कर रहा था तो ऐसे में एनटीए ने उन्हें वेबसाइट रिफ्रेश करके दोबारा लॉग इन करने की जानकारी दी है।
जेईई एडवांस से मिलेगा इन कॉलेज में मौका
जेईई एडवांस्ड से टॉप रैंकिंग वाले कई छात्र अक्सर आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बी.टेक का ऑप्शन चुनते हैं। यह कोर्स अपनी प्रतिष्ठा और करियर की संभावनाओं के कारण स्टूडेंट्स के बीच मांग में है। एनटीए ने पहले अपने सूचना बुलेटिन में बताया था कि परिणाम 12 फरवरी 2025 तक घोषित किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications