Jeet Adani Networth: जानेमाने उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी शार्क टैंक इंडिया में सबसे नए सदस्य हैं, जो गेस्ट के रूप में आ रहे हैं। जीत अडानी एक खास एपिसोड के लिए आ रहे हैं जिसमें दिव्यांग कारोबारी पैनल के सामने अपने कारोबारी विचार साझा करेंगे और निवेश हासिल करने की कोशिश करेंगे।
अभी इस एपिसोड को आने में समय है, लेकिन चलिए आपको बताते हैं जीत अडानी नेटवर्थ और अडानी ग्रुप में उनकी जिम्मेदारियां क्या हैं।

Jeet Adani की प्रोफेशनल लाइफ
जीत अडानी अपने परिवार में अडानी ग्रुप के अहम पदों पर काम कर रहे हैं। जीत का जन्म साल 1977 में हुआ और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से इंजीनियर की डिग्री हासिल की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ओनर/प्रेसिडेंट मैनेजमेंट में एक प्रोग्राम भी किया। जीत अडानी ग्रुप के लैब्स के डायरेक्टर हैं।
2019 में वे अडानी ग्रुप में शामिल हुए और उसके बाद से अडानी ग्रुप के अहम पदों पर बने हुए हैं और साल 2020 में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर का पद भी संभाला। मौजूदा समय में देखें तो जीत न केवल अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं, बल्कि अडानी डिजिटल लैब्स का भी नेतृत्व करते हैं, जो अडानी ग्रुप के लिए एक सुपर ऐप विकसित करने की प्रक्रिया में है।
इतनी संपत्ति के मालिक हैं Jeet Adani
रिपोर्ट के अनुसार देखें तो जीत अडानी की कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर, लगभग 1000 करोड़ है। रिपोर्ट की मानें तो जीत अडानी को रेसिंग्स बाइक्स और लग्जरी बाइक्स का शौक है। वह मीडिया से दूर रहते हैं। उन्हें फोटोग्राफी और गिटार बजाने का शौक है। जीत अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं क्योंकि वे बिना किसी लाइमलाइट के सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते हैं।
जीत अडानी ने बीते महीने यानी 7 फरवरी को दिवा जैमिन शाह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे, दीवा का परिवार गुजरात के बड़े हीरा कारोबारी बिजनेस से जुड़ा हुआ है। जीत ने दीवा से अपनी शादी के लिए फैमिली ऑफ डिसेबल्ड (FOD) जैसे कई गैर सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी की, ताकि कस्टम शॉल तैयार किए जा सकें और कारीगरों को उनके काम को प्रदर्शित करने में मदद की जा सके।
दिवा जैमिन शाह एक बड़े हीरा कारोबारी के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जीत अडानी और दीवा की शादी उदयपुर के तीन बड़े लग्जरी होटल में हुई जहां उनकी शादी पूरी शाही अंदाज में हुई थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications