Blue Origin Layoffs: अमेजॉन, इंफोसिस के बाद अब जेफ बेजॉस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन से कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर ली है। ब्लू ओरिजिन से 10 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाला जाएगा। ब्लू ओरिजिन के सीईओ डेव लिंप ने बताया कि कंपनी ने ये फैसला लागत को कम करने के लिए लिया है और आने वाले समय में कंपनी रॉकेट लॉन्चिंग की भी तैयारी कर रही है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

1000 से ज्यादा कर्मचारियों को लगेगा झटका
इस फैसले की वजह से कई कर्मचारियों को झटका लगेगा। आपको बता कि कंपनी का वर्कफोर्स लगभग 14 हजार कर्मचारियों का है और इसमें ज्यादातर कर्मचारी अमेरिका के फ्लोरिडा, वाशिंगटन और टेक्सास में हैं। कंपनी ने हाल ही में न्यू ग्लेन रॉकेट का प्रोडक्शन शुरू किया है और ऐसे में ये छंटनी अब कंपनी के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
कंपनी के इन विभाग में होगी कटौती
न्यूज 18 के अनुसार, कर्मचारियों को भेजे गए एक मेमो में डेव लिम्प ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हुई भर्ती के बाद कंपनी की ग्रोथ ने ब्यूरोक्रेसी को बढ़ावा दिया है, जबकि काम पर कम फोकस किया है। ब्लू ओरिजिन अब मैनेजेरियल पदों को कम करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि यह लगभग 10 अरब डॉलर मूल्य के लॉन्च कॉन्ट्रैक्ट्स को पूरा करने के लिए काम कर रहा है। डेव लिम्प ने ईमेल में इस बात की जानकारी दी है कि ब्लू ओरिजिन इंजीनियरिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट विभाग में कटौती कर रही है।
10 मिनट की बैठक के बाद हुआ फैसला
डेव लिंप ने कर्मचारियों के साथ 10 मिनट तक बैठक की और ये भी कहा इस कटौती के बारे में जानकारी देने का कोई भी आसान तरीका नहीं है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए ये भी कहा कि पिछले कुछ महीने में कंपनी ने कई सफलताएं हासिल कीं है लेकिन कंपनी की शुरुआत और अगले तीन से पांच साल में कंपनी कहां पहुंचना चाहती है, इसे देखते हुए यह सफलता कम ही लग रही है। ऐसे में कंपनी ने लागत घटाने और रॉकेट की लॉन्चिंग में तेजी के लिए ही छंटनी का फैसला लिया है।
इन कंपनियों ने भी किया छंटनी का ऐलान
हाल ही में मेटा ने भी कई सारे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। मेटा ने करीब 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी पिछले महीने ही की थी और इसके हिसाब से पूरे 3,000 कर्मचारियों को जॉब से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले ही इंफोसिस से भी 400 ट्रेनी को कंपनी से निकाल दिया गया था। JPMorgan से भी कई सारे एंप्लाइज की छंटनी की गई है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications