नई दिल्ली, मई 27। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने कहा है कि वह 5 जुलाई को दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी के सीईओ का पद छोड़ देंगे। उन्होंने कंपनी का नियंत्रण अपने उत्तराधिकारी को सौंपने का ऐलान कर दिया है। बेजोस अपना चीफ एक्जेक्यूटिव पद एंडी जैसी को सौंप रहे हैं, जो अमेज़न वेब सर्विसेज के हेड हैं। बेजोस अब कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। बेजोस ने शेयरधारकों की सालाना बैठक में अपने सीईओ पद छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने इसके लिए एक खास तारीख (5 जुलाई) भी बताई। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए "भावुक" वैल्यू है क्योंकि 5 जुलाई अमेजन की आधिकारिक तौर पर कॉर्पोरेट बनने की 27वीं वर्षगांठ होगी।

एंडी जैसी को बताया शानदार लीडर
बेजोस ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि एंडी जैसी की कंपनी में अच्छी पहचान है और वे अमेजन में लगभग तभी से हैं, जब से बेजोस। बेजोस ने जैसी के बारे में कहा, वह एक असाधारण लीटर बनने जा रहे हैं और उन्हें मेरा पूरा भरोसा है। अमेजन में कार्यकारी परिवर्तन ऐसे समय पर हुआ है जब कंपनी ने ऑनलाइन कॉमर्स के अलावा एक क्लाउड कंप्यूटिंग के रूप में अच्छी पकड़ बना ली है। यहां यह गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मुकाबला करती है।
महामारी के दौर में खूब हुआ विस्तार
अमेज़न उन टेक्नोलॉजी फर्मों में से एक रही है, जिन्हें महामारी के कारण इंटरनेट पर काम, खेल और शिक्षा के लिए इंटरनेट के उपयोग का ट्रेंड बढ़ने से फायदा हुआ है। अमेजन ने बुधवार को एमजीएम स्टूडियो को 8.45 अरब डॉलर के खरीदने के लिए एक डील का ऐलान किया। कंपनी ने यह डील स्ट्रीमिंग में अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया है।
बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति
इस बीच आज एक बार फिर से जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। बेजोस ने फोर्ब्स अरबपतियों की सूची में एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की पॉजिशन फ्रांसीसी लक्जरी समूह लुई वीटन मोएट हेनेसी के बॉस बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ कर हासिल की है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications