नई दिल्ली, फरवरी 24। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। अपने ग्राहक आधार को बनाए रखे और नये ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह नये-नये प्लान्स और ऑफर पेश करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए रिचार्ज प्लान चुपचाप लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान्स में आपको डेली 3 जीबी तक डेटा और 365 दिनों तक की वैलिडिटी मिलेगी। आगे जानिए जियो के दोनों नये प्लान्स की डिटेल।
कितनी है कीमत
हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा जैसे बेनेफिट्स के साथ जियो ने जो दो प्लान लॉन्च किए हैं उनकी कीमत 1,499 रुपये और 4,199 रुपये है। ये दोनों ही प्रीपेड प्लान हैं। अन्य बेनेफिट्स के अलावा जियो के नये प्लान्स में 1,499 रुपये का मुफ्त डिज्नी + हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान्स के उपयोगकर्ताओं को 4के कंटेट का एक्सेस मिलेगा। आप इस प्लान को एक साथ चार डिवाइसों पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
1499 रु वाला प्लान
पहले बात करते हैं जियो के 1499 रु वाले प्लान की। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में 84 दिन तक रोज 2 जीबी डेटा यानी कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस दिए जाएंगे। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। साथ ही जैसा हमने बताया कि बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1499 रु मूल्य का 1 वर्ष का डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
जियो का 4199 रु वाला प्लान
अब बात करते हैं जियो के 4199 रु वाले प्लान की। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में 365 दिन तक रोज 3 जीबी डेटा यानी कुल 1095 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को डेली 100 एसएमएस दिए जाएंगे। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। साथ ही इस प्लान में भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1499 रु मूल्य का 1 वर्ष का डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
कैसे करें रिचार्ज
दोनों प्लान माईजियो ऐप के साथ जियो वेबसाइट पर लाइव हैं। यह दोनों ही प्लान कई थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन और साइटों के माध्यम से भी रिचार्ज के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने अपने ग्राहकों को डिज़नी + हॉटस्टार का एक्सेस देने के लिए 2,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में संशोधन किया है, जिसके बाद अब जियो ने ये 2 नये प्लान्स इसी बेनेफिट के साथ पेश किए हैं।
एयरटेल ने किया बदलाव
इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने अमेजन प्राइम मोबाइल वर्जन के लिए 30 दिनों के फ्री एक्सेस के साथ 499 रुपये के डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन को 2999 रु वाले प्लान में शामिल किया था। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग डेटा और 100 एसएमएस मैसेज डेली मिलते हैं। प्लान में ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इसी तरह वीआई के पास भी 3,099 रुपये का प्रीपेड प्लान है जो डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन की पेशकश करता है। यह प्लान 365 दिनों के लिए वैलिड रहता है और प्रतिदिन 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा के साथ आता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications