नई दिल्ली, सितंबर 03। अगर आप रिलायंस जियो का सीम खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह सिम खरीदने का बिल्कुल सही समय है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब आपको सिम खरीदने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। एक आसान प्रक्रिया को फॉलो करके अपने घर सिम को डिलिवर कराया जा सकता है। अब सिम कार्ड खरीदने के लिए किसी लोकल दुकान पर नहीं जाना पड़ेगा।
सिम खरीदना हुआ आसान
ग्राहकों के लिए सिम कार्ड खरीदना अब और भी आसान हो गया है। सामान्य तौर पर लोगों को सिम कार्ड खरीदने के लिए दुकान पर जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे ही प्रक्रिया के विषय में बताएंगे जिसमें सिम कार्ड खरीदने के लिए आपको घर के बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। यह ग्राहकों के लिए एक सुलभ प्रक्रिया है।
कैसे होगा बुक
सिम कार्ड बुक करने के लिए ग्राहकों को जियो के ऑफिशियल बेवसाइट पर जाना होगा। बेवसाइट पर आपको गेट जियो सिम का विकल्प दिख जाएगा। इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपना नाम और एक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आगे की प्रक्रिया में आपको कुछ आईडी संबंधित डिटेल भरने होंगे, प्रक्रिया के अंत में आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी सत्यापन करने के बाद आपसे पोस्टपेड और पिप्रेड सीम के बारे में पूछा जाएगा। आप अपने सुविधा के हिसाब से एक सेलेक्ट करें।
एड्रेस की देनी होगी जानकारी
सभी डिटेल दर्ज करने के बाद आपसे अपने घर का एड्रेस पूछा जाएगा। इसी पते पर सिम की डिलिवरी की जाएगी। आप अपने आधार कार्ड वाला ही एड्रेस दर्ज करें। जैसे ही आप सारी डिटेल सबमिट करते हैं तो आपका सिम बुक हो जाएगा और कुछ ही दिनों में आपके घर आ जाएगा। Jio 5G को लेकर भी पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही है। जियो 5जी लांच होने के बाद अगर किसी ग्राहक को 5जी सिम भी घर मगवाना हो तो इसी प्रक्रिया का उपयोग करके सिम को मंगाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications