नई दिल्ली, सितंबर 02। रिलायंस के 'एजीएम 2022' के दौरान जियो एयरफाइवर की घोषणा की गई। यह एक अल्ट्रा-हाई स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सॉल्यूशन उपकरण है। जियो के इस डिवाइस की खासियत है कि यह वायरलेस मोड से फाइबर जैसी इंटरनेट स्पीड डिलीवर करेगा। रिलायंस के एनुअल जनरल मिटिंग में जियों के डायरेक्टर अकाश अंबानी ने बताया कि एयरफाइवर का उपयोग तेज इंटरनेट के लिए घर या ऑफिस में कहीं भी किया जा सकता है। जियो एयरफाइवर एक सिंपल सा प्लग-एंड-प्ले उपकरण है। इसकी मदद से क्लाउड गेमिंग, इमर्सिव स्पोर्ट्स व्यूइंग जैसे तमाम ऑनलाइ सुविधाओं का लाभ वायरलेस मोड में कनेक्ट कर के लिया जा सकता है। एयर फाइवर 5जी इनेबल्ड होगा।
जियो एयरफाइवर क्या है
जियो का एयरफाइवर रेडियो बेस्ड सॉल्यूशन्स के माध्यम से काम करता है और यह पूर्ण रूप से वायरलेस है। जियो का यह डिवाइस फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जैसे ही हाई-स्पीड इंटरनेट प्रदान कराएगा। लेकिन, एयरफाइवर में ब्रॉडबैंड की तरह किसी वायर का इस्तेमाल नहीं होगा। जियो इसमें बैंडविथ भी इतना दे रही है कि इससे कई डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।
जियो एयरफाइवर कैसे करेगा काम
एयरफाइवर के सब्सक्रावर के घर पर एक छोटा एन्टेना इन्सटॉल किया जाएगा। एन्टेना पास के जियो के टावर से सीधे सिग्नल कन्वर्ज करेगा। इस प्रक्रिया से फास्ट वायरलेस कनेक्शन उपलब्ध होगा। इस तरह से वायर्ड कनेक्शन की तरह ही इंटरनेट स्पीड का लाभ यूजर्स उठा सकेंगे।
Jio AirFiber कब होगा लॉन्च?
जियो ने फिलहाल जियो एयरफाइवर 5जी हॉटस्पॉट डिवाइस को लोगों के लिए उपलब्ध कराने की कोई तारिख नहीं बताई है। जियो ने दिवाली तक कुछ चुनिंदा शहरों में 5जी सर्विस की शुरुआत करने की घोषणा की है। कुछ ही महीनों के अंदर 5G को पूरे देश में भी उपलब्ध कराने की योजना है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि रिलायंस जियो दिवाली तक एयरफाइवर को उपलब्ध करा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications