नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने और उनकी सहूलियत के लिए नए-नए प्लान पेश करती रहती हैं। इनमें अधिक डेटा वाले प्लान शामिल हैं, क्योंकि समय के साथ लोगों की डेटा की जरूरत काफी बढ़ गई है। हालांकि कंपनियों की तरफ से कुछ किफायती प्लान भी लॉन्च किए जाते हैं, जिनमें कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। अगर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटेल और बीएसएनएल की बात करें तो इन तीनों ही कंपनियों के प्लान पोर्टफोलियो काफी जबरदस्त हैं, जिनमें आपको ढेरों रिचार्ज ऑप्शंस मिलेंगे। पिछले कुछ समय में इन तीनों कंपनियों ने कई प्लान लॉन्च किए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 99 रुपये है। आइये जानते हैं उन प्लान्स के बारे में।
जियो के दो 365 दिन वाले प्लान
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस जियो ने 2 खास प्लान पेश किये हैं। इन दोनों प्लानों की विशेषता ये है कि ये 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं और आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इनमें पहला है 2399 रुपये का। 365 दिन वाले इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। हालांकि जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए पूरे साल के लिए 12000 मिनट मिलेंगे। 2399 रु के रिचार्ज पर आपको रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। दूसरा प्लान 2599 रुपये का है। इस प्लान के सभी बेनेफिट 2399 रुपये वाले ही हैं। बस इसमें आपको Disney+ Hotstar का वीआईपी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
एयरटेल के नए दमदार प्लान
एयरटेल ने हाल ही में तीन शानदार प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी के इन तीन नए प्लानों की कीमत 99 रुपये, 129 रुपये और 199 रुपये है। सबसे पहले बात करते हैं 99 रुपये वाले प्लान की। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिन की है। 99 रु के रिचार्ज पर आपको 18 दिन के लिए 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ ही 100 एसएमएस भी मिलेंगे। वहीं इसके 129 रुपये वाले प्लान में 24 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। साथ ही 300 मुफ्त एसएमएस भी मिलेंगे। एयरटेल के 199 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इस प्लान में आपको 24 दिन रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा आपको इसमें रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
बीएसएनएल के जबरदस्त प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने दो नए प्लान पेश किए हैं। बीएसएनएल के नए प्लानों की कीमत 365 रुपये और 2,399 रुपये है। 365 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की ही है। इस प्लान में आपको शुरुआती 60 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। बीएसएनएल के 2,399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 600 दिन की है। मगर आपक इसमें सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications