देश की टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: देश की टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कम कीमत में बेस्ट प्लान ऑफर करने में लगी हैं। इंटरेंट की जरुरतों के बीच यूजर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की भी मांग बढ़ी है। Airtel-Jio-Vi : 3GB डेटा वाले ये बेस्ट प्रीपेड प्लान, मिल रहे और भी कई फायदे

लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की समस्या के छुटकारा मिल जाता है। तो अगर आप भी रिचार्ज करवाने की सोच रहे हैं, तो आप 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान ले सकते हैं। चलिए जानते हैं रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के एक साल तक की वैलिडिटी वाले प्लान्स के बारे में।
एयरटेल टॉप 1 इयर वैलिडिटी प्लान्स
एयरटेल 1498 रुपये
इस प्लान की भी वैलिडिटी 365 दिन है। प्लान में कुल 24जीबी डेटा मिल रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल और कुल 3600 एसएमएस का बेनेफिट है। इस प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक का एक्सेस अतिरिक्त बेनेफिट्स में मिलेगा। इसके अलावा फास्टैग की खरीद पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
एयरटेल 2698 रुपये
इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। प्लान में रोजाना 2जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन का फायदा है। इस प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का एक साल का सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक का एक्सेस अतिरिक्त बेनेफिट्स में मिलेगा।
एयरटेल 2498 रुपये
इस प्लान की भी वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान में रोजाना 2जीबी डेटा मिल रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक का एक्सेस अतिरिक्त बेनेफिट्स में मिलेगा।
वीआई के 1 साल वाले वैलिडिटी के जबरदस्त प्लान
वोडाफोन-आइडिया (वीआई)1499 रुपये
वोडाफोन-आइडिया का यह प्लान काफी हद तक एयरटेल के 1498 रुपये वाले प्लान की तरह ही है। इस प्लान की भी वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान में कुल 24जीबी डेटा मिल रहा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉल और कुल 3600 एसएमएस मिलेंगे। प्लान में वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस भी मिलेगा।
वीआई 2399 रुपये
वीआई का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में रोजाना 1.5जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। इसके साथ में, वीआई मूवीज और टीवी का एक्सेस भी मिल रहा है।
वीआई 2599 रुपये
वीआई का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 2जीबी डेटा का बेनेफिट है अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। इसके साथ में, वीआई मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन और जी प्रीमियम का 1 साल का 399 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
जियो एक साल तक की वैलिडिटी वाले प्लान
जियो 1299 रुपये प्लान
जियो का यह प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी यूजर्स को कुल 24जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इस प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 12 हजार नॉन-एफयूपी मिनट्स मिलते हैं। 3600 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में कंपनी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।
जियो 2599 रुपये
जियो का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कुल 740जीबी डेटा का बेनेफिट है यानी रोजाना 2जीबी डेटा के साथ 10जीबी डेटा मिल रहा है। अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। इसके साथ में, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और डिजनी प्लस होटस्टार का 1 साल का 399 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
जियो 2399 रुपये
जियो का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कुल 730जीबी डेटा का बेनेफिट है यानी रोजाना 2जीबी डेटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे। इसके साथ में, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications