नयी दिल्ली। हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराना थोड़ा मुश्किल है। ये जेब पर किसी अतिरिक्त खर्चे की तरह है। दूसरी बात मासिक प्लान महंगे भी पड़ते हैं। अगर हम मासिक प्लान की 3 या 6 महीने या साल भर वाले प्लान से तुलना करें तो लंबी अवधि वाले प्लान्स में हर महीने का खर्चा कम आएगा। इनमें सबसे ज्यादा फायदा साल भर वाले प्लान में होता है। 365 दिन वाले प्लान्स का एक फायदा ये भी है कि आप 1 रिचार्ज से साल भर के लिए टेंशन फ्री हो जाते हैं। वरना आपको हर महीने या 3 महीने बाद रिचार्ज कराने की तारीख याद रखनी पड़ती है। अगर आपको याद न रहा तो रिचार्ज खत्म होने पर आपकी सेवाएं बंद हो जाएंगी। यहां हम आपको देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के साल भर वाले प्लान्स की जानकारी देंगे। इनमें आप अपने लिए बेस्ट प्लान चुन सकते हैं।
एयरटेल का 1498 रु वाला प्लान
एयरटेल इस कैटेगरी में 3 प्लान ऑफर करती है। इन तीनों ही प्लान्स में आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इनमा पहला है 1498 रु वाला प्लान। इस प्लान में आपको पूरे साल के लिए कुल 24 जीबी डेटा और 3600 फ्री एसएमएस मिलते हैं। कॉलिंग की बात करें तो प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। इस प्लान में आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और ऑनलाइन क्लासेज जैसे अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलते हैं।
एयरटेल के रोज 2 जीबी डेटा वाले 2 प्लान
एयरटेल का 365 दिन वाला 2498 रु का प्लान काफी पसंद किया जाता है। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस, 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। साथ ही इस प्लान में भी आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और ऑनलाइन क्लासेज जैसे अतिरिक्त बेनेफिट भी मिलते हैं। कॉलिंग और एसएमएस सहित ये सभी बेनेफिट एयरटेल अपने 2698 रु वाले प्लान में भी देती है। इस प्लान में सिर्फ आपको Disney+ Hotstar VIP का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन अतिरिक्त मिलता है।
वीआई का 1499 रु वाला प्लान
हाल ही में रीब्रांड हुई वीआई 1499 रु वाला वार्षिक प्लान पेश करती है। यह प्लान भी 365 दिनों के लिए है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साल भर के लिए कुल 24 जीबी मिलता है। इस प्लान में पूरे साल के लिए 3600 एसएमएस भी मिलते हैं। वीआई की वेबसाइट के अनुसार इस प्लान में आपको एमपीएल पर अपने पसंदीदा गेम खेलने के लिए 125 रुपये की बोनस राशि भी मिलेगी। इतना ही नहीं कुछ नियम और शर्तों के साथ आपको Zomato से फूड ऑर्डर करने पर रोज 75 रुपये की छूट भी मिलेगी।
वीआई के ये हैं 2 बेस्ट प्लान
वीआई के 2399 रु वाले प्लान में आपको 365 दिनों के लिए रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में बाकी बेनेफिट 1499 रु वाले रिचार्ज के ही हैं। वीआई का 2595 रु वाला प्लान भी 365 दिनों के लिए वीआई का यह इकलौता सालाना प्लान है जिसमें मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस अनलिमिटेड प्लान में रोज 2 जीबी डेटा और 1 साल के लिए ZEE5 प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं।
जियो के 2121 रु और 2399 रु वाले प्लान
रिलायंस जियो के 2121 रु वाले प्लान में 1 साल के लिए कुल 504 जीबी डेटा मिलता है, जो आपको डेली 1.5 जीबी डेटा लिमिट के साथ मिलेगा। इस प्लान में जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से अन्य नेटवर्कों के लिए 12000 मिनट फ्री कॉलिंग के मिलते है। प्लान में जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस के साथ आता है। वहीं जियो के 2399 रु वाले प्लान में सभी बेनेफिट 2121 रु वाले ही हैं। केवल डेटा 1.5 जीबी के बजाय रोज 2 जीबी मिलता है।
जियो के 2599 रु और 4999 रु वाले प्लान
आपको 2599 रु वाले प्लान में अतिरिक्त 10 जीबी डेटा के साथ 2 जीबी डेटी मिलता है। प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार का सालाना सब्सक्रिप्श भी मिलता है। इस प्लान में भी जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 12000 मिनट मिलते हैं। 4999 रु वाले प्लान में 350 जीबी डेटा तक हाई स्पीड डेटा मिलता है, जबकि इसके बाद 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 360 दिन की है। साथ ही रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। कॉलिंग बेनेफिट इस प्लान में 2599 रु वाले प्लान जैसे ही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications