नई दिल्ली, मार्च 22। टेलीकॉम कंपनियों ने समय के साथ यह जान लिया है कि केवल वॉयस कॉल या मुफ्त एसएमएस ही काफी नहीं हैं। नये जमाने के ग्राहक अधिक बेनेफिट चाहते हैं। यही वजह है कि आज रिचार्ज प्लान असीमित डेटा, एसएमएस और चुनिंदा ऐप्स के साथ वॉयस कॉल की पेशकश करते हैं। हर टेलीकॉम कंपनी इस दौड़ में एक-दूसरे को मात देने की कोशिश कर रही है। ऐसे में रिचार्ज प्लान्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ये आम लोगों के लिए कंफ्यूज करने वाला हो सकता है। इसलिए हम आपके लिए 56 दिन वाले प्लान्स की डिटेल लेकर आए हैं।
जियो के प्लान
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी की लिस्ट में पहला प्लान 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन वाला। ये है जियो का 479 रुपये वाला प्लान। इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। आपको डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। यह योजना जियो ऐप्लिकेशंस जैसे जियो सिनेमा, जियो टीवी के साथ साथ असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस / दिन ऑफर करता है।
जियो के बाकी 2 प्लान
जियो का दूसरा प्लान है 2 जीबी डेली डेटा लिमिट वाला। इस प्लान की कीमत है 799 रुपये। ये प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 2 जीबी डेटा और 56 दिनों वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान भी डेली 100 एसएमएस प्रति दिन का बेनेफिट देता है। आपको इस प्लान में जियो ऐप्स के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसका तीसरा प्लान 533 रु का है। इसके सारे बेनेफिट 799 रु वाले प्लान जैसे ही हैं। बस इसमें डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।
एयरटेल के 2 सस्ते प्लान
एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है 1.5 जीबी डेली डेटा लिमिट वाला। इस प्लान की कीमत है 479 रुपये। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा और 56 दिनों वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान भी डेली 100 एसएमएस प्रति दिन का बेनेफिट देता है। आपको इस प्लान में अमेजन प्राइम, अपोलो 24x7 और 100 रु का फास्टैग पर कैशबैक मिलेगा। एयरटेल के 549 रु वाले प्लान के बेनेफिट 479 रु वाले प्लान की तरह ही हैं। बस उसमें डेली 2 जीबी डेटा मिलता है और एक्सट्रीम मोबाइल पैक का एक्सेस।
699 रु और 838 रु वाले प्लान
बात करें एयरटेल के 699 रु वाले प्लान की। इसमें डेली 3 जीबी डेटा, 56 दिन वैलिडिटी, डेली 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और बाकी 549 रु वाले प्लान के बेनेफिट के साथ साथ अमेजन प्राइम मेंबरशिप दी जाएगी। आखिर में एयरटेल का 838 रु वाला प्लान, जो डेली 2 जीबी डेटा वाला है। बाकी बेनेफिट समान हैं। इसमें डिज्नी+ हॉटस्टार और अमेजन प्राइम मोबाइल एडिशन का एक्सेस दिया जाता है।
वीआई के सस्ते प्लान
वीआई के पास 329 रु का 56 दिन का सबसे सस्ता प्लान है। ये प्लान कुल 4 जीबी डेटा, 600 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और वीआई मूवीज एंड टीवी के एक्सेस के साथ आता है। वीआई के 479 रु के प्लान में 56 दिनों के लिए डेली 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और वीआई मूवीज एंड टीवी के एक्सेस के साथ साथ बिंग ऑल नाइट ऑफर मिलता है। इस ऑफर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री इंटरनेट मिलता है। इसका 539 रु वाला प्लान समान बेनेफिट के साथ आता है। बस उसमें डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। इसी तरह 699 रु वाला प्लान समान बेनेफिट, मगर डेली 3 जीबी डेटा लिमिट के साथ आता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications