नई दिल्ली, दिसंबर 11। मौजूदा समय में भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में 3 कंपनियों ने अपना दबदबा कायम कर रखा है। इन टेलीकॉम कंपनियों में जियो के अलावा एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) शामिल हैं। इनमें रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। बता दें कि ये सभी कंपनियां ग्राहकों को अधिक बेनेफिट वाले रिचार्ज प्लान प्रोवाइड कर रही हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि टेलीकॉम कंपनियां अपने महीने भर के रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों ही क्यों रखती हैं? आज हम आपको वो वजह बताने जा रहे हैं जो चौकाने वाली है।
कंपनियों की चालाकी समझिए
सभी कंपनियां ग्राहकों को किसी भी प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों के बजाय 28 दिनों के लिए एक महीने के लिए उपलब्ध कराती हैं। ऐसा करके कंपनियां ग्राहकों को साल में 12 नहीं बल्कि 13 बार रिचार्ज करने पर मजबूर करती हैं। इससे टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों को साल में 12 बार नहीं बल्कि 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता हैं। कंपनी ग्राहकों को हर महीने 2 दिन कम देती हैं, जो पूरे साल में 24 दिन होते हैं।
इस गणित को समझिए
साल में 7 महीने ऐसे होते हैं जिनमें 31 दिन होते हैं, जबकि फरवरी में 1 या 2 दिन कम करने (28 या 29 दिन के कारण) के बाद ग्राहकों को पूरे साल में करीब 29 दिन कम की वैलिडिटी मिलती है। इसके लिए ग्राहक को अलग से रिचार्ज कराना होता है। इसलिए सभी टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान पर 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती हैं।
सभी कंपनियों की चालाकी
पहले कुछ ही कंपनियां 28 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान देती थीं, लेकिन बाद में सभी कंपनियों ने 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कॉल और डेटा प्लान देना शुरू कर दिया। हालांकि, फिलहाल बीएसएनएल इकलौती कंपनी है जो 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पेश करती है। यदि आप दो माह के लिए 56 दिनों वाला रिचार्ज भी कराते हैं तो भी 24 दिन एक्स्ट्रा बचेंगे। 31 दिन के महीनों के हिसाब से 6 दिन बचेंगे। यानी तब भी 13 माह के लिए रिचार्ज कराना होगा।
84 दिन वाले प्लान्स से भी नहीं बनेगी बात
यदि आप हर बार तीन माह वाला 84 दिन का प्लान रिचार्ज कराएं तो भी साल भर में 24 दिन एक्स्ट्रा निकलेंगे। इस तरह 31 दिन के हिसाब से 7 दिन को और जोड़ लें। यानी फिर वही 31 दिन बचेंगे। आपको अलग से एक महीने का रिचार्ज कराना होगा।
बचने के लिए क्या करें
इस 28 दिन वाले झंझट से बचने का एक ही तरीका है। वो तरीका यह है कि आप साल भर का रिचार्ज कराएं। उसमें सीधे-सीधे 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगा। जियो के पास 2897 रु वाला प्लान है। ये एक सालाना प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में आपको डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। वीआई भी एक शानदार सालाना प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। पर इसमें आपको डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। ये प्लान है 2899 रुपये का। इस प्रीपेड प्लान में केवल डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। एयरटेल अपने ग्राहकों को 2,999 रुपये वाला एक लंबी अवधि वाला प्रीपेड प्लान पेश कर रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications