टैरिफ महंगा होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को नए प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं। प्लान्स के महंगा होने के बाद इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स में भी बड़े बदलाव
नई दिल्ली: टैरिफ महंगा होने के बाद टेलिकॉम कंपनियां अब यूजर्स को नए प्लान्स और उनमें मिलने वाले बेनिफिट्स से लुभाने की कोशिश कर रही हैं। प्लान्स के महंगा होने के बाद इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स में भी बड़े बदलाव हुए हैं। वैसे तो जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल ने टेलीकॉम बाजार में कई सारे प्रीपेड प्लान उतारे हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैं। हालांकि, बाजार में इतने सारे प्लान मौजूद होने से लोगों को अपने लिए बेस्ट प्लान चुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो ऐसे में हम आपके लिए चारों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं। इन सभी रिचार्ज प्लान में आपको कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान के बारे में जियो, एयरटेल और वोडाफोन : 20 रुपये से कम में दे रहे डाटा और कॉलिंग ये भी पढ़ें
जियो का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो के उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा (कुल 56 जीबी डाटा) मिला है। इसके अलावा यूजर्स जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है। जियो अपने यूजर्स को 3जीबी डेली डेटा के लिए 349 रुपये का प्लान ऑफर कर रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में जियो नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए इस प्लान में आपको 1000 मिनट्स दिए जा रहे हैं। यह प्लान जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
एयरटेल का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बात करें अगर एयरटेल कंपनी इस प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा देगी। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स को मुफ्त में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिली है। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को रोज 3जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान में देश भर किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आने वाले इस प्लान में आपको विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को FASTag की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।
वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
अगर आप वोडाफोन आइडिया के ग्राहक है तो वोडाफोन आइडिया के यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिली है। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है। वोडाफोन के इस प्लान में रोज 3जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस ऑफर किया जा रहा है। प्लान के सब्सक्राइबर देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
बीएसएनएल का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा मिल रहा है। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 54 दिनों की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications