नयी दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में अब 3 ही बड़ी प्राइवेट कंपनियां हैं, जिनमें एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो शामिल हैं। इन कंपनियों में ऑफर, प्रीपेड प्लान और डेटा बेनेफिट को लेकर काफी जोरदार कॉम्पिटीशन चल रहा है। तीनों कंपनियां नए-नए प्लान और डेटा बेनेफिट पेश करती रहती हैं। इसकी कई वजह हैं, जिनमें अपने ग्राहकों की संख्या न घटने देना शामिल है। अकसर ग्राहक सस्ते और बेहतर प्लान की तलाश में सर्विस प्रोवाइडर बदल लेते हैं। इसीलिए ये कंपनियां एक से एक बेहतर प्लान पेश कर चुकी हैं ताकि कोई ग्राहक कंपनी से न छिटके। मगर क्या आप जानते हैं कि इन तीनों कंपनियों के ऐसे प्लान के बारे में जिनका आपका रोज का खर्च 5 रुपये के आस-पास ही आएगा। यानी रोज के औसतन 5 रुपये खर्च करने पर आपको डेटा बेनेफिट, कॉलिंग और एसएमएस जैसे फाएदे मिलेंगे। आइए जानते हैं इन सभी खास प्लानों के बारे में।
ये हैं एयरटेल दो किफायती प्लान
एयरटेल का एक प्लान है 149 रुपये का। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी अगर रोज का खर्च देखें तो आपको सवा 5 रुपये के आस-पास देने होंगे। कॉलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए ये प्लान काफी बेहतर है। इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। इसके अलावा 300 मुफ्त एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही एयरटेल के इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डेटा, एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। एयरटेल का एक दूसरा प्लान है 179 रुपये का। एयरटेल के इस प्लान के सारे बेनेफिट 149 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं। इस प्लान का रोज का खर्च आएगा 6.39 रुपये। मगर इस प्लान में आपको 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। यही इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है।
जियो के दो सस्ते खर्च वाले प्लान
जियो के दो सस्ते प्लान हैं। इनमें 129 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की ही है। इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डेटा मिलेगा, जिसके साथ आपको जियो ऐप का मुफ्त ऐक्सेस भी मिलेगा। एयरटेल के 28 दिनों वाले प्लान की तरह इसमें भी आपको 300 मुफ्त मैसेज मिलेंगे। कॉलिंग की बात करें तो जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको 1000 मिनट मिलेंगे। इस प्लान का रोज का खर्च आएगा 4.60 रुपये। जियो का एक अन्य प्लान है 149 रु का। 24 दिनों की वैलिडिटी इस प्लान में आपका रोज का खर्च आएगा 6.2 रुपये। इस प्लान में रोज 1 जीबी डेटा, जियो से जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट मिलेंगे।
वोडाफोन का खास प्लान
वोडाफोन का इस रेंज में 149 रुपये वाला एक प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको सभी नेटवर्कों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। एयरटेल के ही प्लान की तरह इसमें आपको टोटल 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा वोडाफोन 149 रुपये वाले प्लान में आपको वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications