अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन ने कम पैसे में भरपूर डेटा और कॉलिंग प्लान पेश करते रहती है।
नई दिल्ली: अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन ने कम पैसे में भरपूर डेटा और कॉलिंग प्लान पेश करते रहती है। जैसा कि पिछले साल के अंत में टैरिफ बढ़ने के बाद प्रीपेड यूजर्स को अब पहले के मुकाबले रिचार्ज कराने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े रहे हैं। हांलाकि, अभी भी रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन कई प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं, जिसके चलते यूजर्स के पास अपनी पसंद का प्लान चुनने का विकल्प उपलब्ध है। आज हम आपको कम पैसे में रोज डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे के बारें में बताने जा रहे है।

तीनों कंपनियों के पास यह पैक उपलब्ध
अच्छी बात तो यह है कि प्लान से रिचार्ज करने पर आप रोज मात्र 7 रुपये खर्च करके डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा ले पाएंगे। यह प्रीपेड प्लान 399 रुपये का है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन, तीनों कंपनियों के पास यह पैक उपलब्ध है। इसकी वैलिडिटी 56 दिन है। रोज के हिसाब से देखें, तो इससे रिचार्ज करने पर आपका रोजाना खर्च करीब 7 रुपये आएगा। आइए आपको तीनों कंपनियों के 399 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं। बैंक हॉलिडे : फरवरी में जानिए कितने दिन बंद रहेंगे बैंक ये भी पढ़ें
जियो का प्लान है अलग
रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले प्लान में भी आपको 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे, लेकिन अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा सिर्फ जियो से जियो पर मिलेगी। वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कंपनी इस पैक के साथ 2,000 मिनट देती है। ये मिनट खत्म होने के बाद आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज देना होगा। इसके अलावा जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है।
एयरटेल के प्लान में ये बेनिफिट्स
बात करें अगर एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम के फ्री सब्सक्रिप्शन समेत अन्य फायदे भी इस पैक के साथ मिलते हैं।
वोडाफोन का प्लान
एयरटेल की तरह वोडाफोन के भी इस प्लान में आपको 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान के साथ मिलता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications