नयी दिल्ली। हर महीने अपने फोन नंबर को रिचार्ज करना काफी एक झंझट है। इसके लिए सबसे पहले तो प्लान की वैलिडिटी डेट याद रखना जरूरी है। क्योंकि कभी-कभी आप प्लान की समाप्ति की तारीख भूल जाते हैं और कुछ जरूरी काम के समय अड़चन आ सकती है। खास कर उन लोगों के लिए जो ऑनलाइन माध्यमों से अपना मोबाइल रिचार्ज नहीं करते। दूसरी चीज हर का महीने रिचार्ज मासिक खर्च की तरह आता है। कम ही सही मगर ये एक प्रेशर है। अगर आपको लगता है कि प्रीपेड पैक थोड़ा लंबा होना चाहिए और हर 28 दिनों में अपने फोन नंबर को चार्ज करना मुश्किल लगता है तो यहां हम आपको वोडाफोन, जियो और एयरटेल के कुछ खास सालाना रिचार्ज पैक के बारे में बताएंगे। जिन्हें रिचार्ज करके आप साल भर के लिए रिचार्ज से मुक्त हो सकते हैं। इन प्लान्स में आपको डेटा और कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
रिलायंस जियो के खास प्लान
अधिक कॉलिंग की जरूरत वालों के लिए रिलायंस जियो के दो बहुत ही दिलचस्प प्रीपेड प्लान हैं, इनमें एक मासिक प्लान है और दूसरा सालाना प्लान है। मासिक प्लान 129 रुपये का है जबकि इसके सालाना प्लान की कीमत 1299 रुपये है। 129 रुपये के मासिक प्लान आपको कुल 2 जीबी इंटरनेट डेटा और सभी नेटवर्क पर असीमित कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। वहीं रिलायंस जियो के 1299 रुपये वाले सालाना प्लान में आपको कुल 24 जीबी डेटा मिलता है और यह 365 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। अब यहां अगर हम इन दोनों प्लान की तुलना करते हैं तो पाते हैं कि दोनों ही समान बेनेफिट देते हैं। लेकिन 1299 रुपये वाला मासिक लिहाज से आपको सस्ता पड़ेगा। क्योंकि इससे आपके एक साल का मासिक खर्च केवल 108.25 रुपये आएगा।
वोडाफोन के दमदार प्लान
वोडाफोन के भी बिलकुल जियो की ही तरह समान बेनेफिट वाले मासिक और वार्षिक प्रीपेड प्लान हैं जिनकी कीमत 129 रुपये और 1499 रुपये है। जियो की तरह वोडाफोन के मासिक प्लान की कीमत 129 रुपये है। इसमें आपको कुल 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। मगर इसके प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। वहीं वोडाफोन के सालाना प्लान की कीमत 1499 रुपये है, जिसमें कुल 24 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और जी5 के साथ साथ वोडाफोन प्ले ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
एयरटेल ग्राहक करें ये प्लान ट्राई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस खास सेगमेंट में जियो और वोडाफोन की तुलना में एयरटेल के पास बेहतर प्लान हैं। इसमें दो मासिक प्लान हैं जिनकी कीमत 149 रुपये और 179 रुपये है। एयरटेल के एक साल का प्लान 1498 रुपये का है। इन प्लान में जबरदस्त कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। 149 रुपये के मासिक प्लान में कुल 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इसी तरह 179 रुपये के प्लान में बिलकुल यही बेनेफिट मिलेंगे। मगर इस प्लान में आपको भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस से 2 लाख रुपये का अतिरिक्त जीवन बीमा कवर भी मिलता है। एयरटेल के सालाना 1498 रुपये वाले प्लान में आपको कुल 24 जीबी डेटा, 3600 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। पैक की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications