नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को काबू में रखने के लिए देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस बीच लोगों को बहुत से जरूरी काम भी रुक गए हैं। इन्हीं में एक है मोबाइल रिचार्ज करवाना। दरअसल देश की बढ़ी मोबाइल ग्राहक आबादी अभी भी ऑनलाइन रिचार्ज से दूर है। ऐसे में लोग का मोबाइल रिचार्ज करवा पाना संभव नहीं है, जिससे उनकी सिम बंद होने की भी संभावना है। क्योंकि एयरटेल और वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियों की सिम एक्टिव रखने के लिए हर महीने न्यूनतम रिचार्ज करवाना पड़ता है। मगर लोगों की इसी दिक्कत को देखते हुए पिछले महीने ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि मोबाइल ग्राहकों को लगातार टेलीकॉम सेवाएं मिलती रहें। इसमें प्रीपेड ग्राहकों के प्लानों की वैलिडिटी बढ़ाना भी शामिल है। इसके बाद जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल चारों बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों के प्लानों की वैलिडिटी बढ़ा दी थी। जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 17 अप्रैल तक प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ाई थी। साथ ही कुछ मुफ्त टॉकटाइम भी दिया था। वहीं बीएसएनएल ने 20 अप्रैल तक वैलिडिटी बढ़ाई थी।
फिर से बढ़ाई प्लान्स की वैलिडिटी
देश में लॉकडाउन की स्थिति को बढ़ाए जाने के मद्देनजर इन चारों ही कंपनियों ने अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए एक बार फिर से प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ा दी है। बता दें कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 3 मई और बीएसएनएल ने 5 मई तक प्लान की वैलिडिटी बढ़ाने का ऐलान किया है। टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने हजारों कम आय वाले ग्राहकों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए वैलिडिटी को बढ़ाया है। रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा है कि इससे न केवल कम आय वाले ग्राहकों को लाभ होगा, बल्कि उन सभी को भी लाभ होगा जो इस संकट के समय के दौरान रिचार्ज करने में असमर्थ हैं।
एयरटेल के 3 करोड़ ग्राहक रिचार्ज करवाने में असमर्थ
एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के प्लान की वैलिडिटी को 3 मई तक बढ़ा दिया है। एयरटेल ने कहा कि इसके 3 करोड़ के करीब ग्राहक अपने प्रीपेड मोबाइल अकाउंट को रिचार्ज नहीं कर पाए हैं। एयरटेल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी कनेक्टिविटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 3 मई 2020 तक इनके प्लान की वैलिडिटी बढ़ाई जा रही है। ये सभी ग्राहक अपने प्लान की वैलिडिटी समाप्त होने के बाद भी अपने एयरटेल मोबाइल नंबरों पर इनकमिंग कॉल प्राप्त कर सकेंगे। बता दें कि पहले एयरटेल ने 8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के प्रीपेड पैक की वैलिडिटी को 17 अप्रैल 2020 तक के लिए बढ़ाया था।
वोडाफोन के लाखों ग्राहकों को मिलेगा फायदा
वोडाफोन आइडिया ने कहा इनकमिंग सर्विस वैलिडिटी को मुफ्त में बढ़ाए जाने से कंपनी के लाखों फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को इनकमिंग कॉल प्राप्त करने की सहूलियत मिलेगी, भले ही उनके प्लान की वैलिडिटी पहले ही समाप्त हो गई हो। इससे पहले वोडाफोन ने कम आय वाले ग्राहकों के लिए प्रीपेड प्लानों की वैलिडिटी 17 अप्रैल तक बढ़ाने के अलावा उन्हें 10 रुपये का टॉकटाइम क्रेडिट देने का ऐलान किया था। इन ग्राहकों को कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान अपने करीबियों से जुड़े रहने में मदद करने के लिए वोडाफोन ने ये बेनेफिट दिये थे।
बीएसएनएल की विशेष सुविधा
बीएसएनएल अन्य कंपनियों के मुकाबले दो दिन अधिक 5 मई तक प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ाई है। वे सभी बीएसएनएल के प्रीपेड ग्राहक जो लॉकडाउन के दौरान अपने अकाउंट को रिचार्ज नहीं कर सके, उन्हें 5 मई तक इनकमिंग कॉल मिलती रहेंगी। उन ग्राहकों की कठिनाइयों के मद्देनजर जिनकी वैलिडिटी लॉकडाउन अवधि के दौरान समाप्त हो गई है और उनका बैलेंस भी जीरो है, बीएसएनएल ने एक मानवीय समर्थन के रूप में, ऐसे सभी ग्राहकों की वैधता को 5 मई, 2020 तक बढ़ा दिया है। कंपनी इसके लिए ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं वसूलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications