टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के कई शानदार प्लान ऑफर कर रही हैं। बड़ी टेलीकॉम कंपनी अपने नए-नए ऑफर्स और प्लान के जरिए ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स जोड़ने की कवायद में जुटी रहती हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के कई शानदार प्लान ऑफर कर रही हैं। बड़ी टेलीकॉम कंपनी अपने नए-नए ऑफर्स और प्लान के जरिए ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स जोड़ने की कवायद में जुटी रहती हैं। इनमें यूजर्स को वे प्लान ज्यादा पसंद आते हैं, जिनमें उन्हें कम कीमत में ज्यादा डेटा और कॉलिंग के साथ दूसरे फ्री बेनिफिट्स भी मिलें। इसी बात को ध्यान में रखकर तो चलिए हम आपको रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के उन बेस्ट प्रीपेड प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें डेली 3जीबी डेटा के साथ फ्री कॉलिंग और एसएमएस का भी फायदा होता है। अच्छी बात तो ये है कि ये सभी प्रीपेड प्लान्स की कीमत 600 रुपये से की है।

एयरटेल का 558 का प्रीपेड प्लान
एयरटेल के डेली 3जीबी डेटा देने वाले 2 प्लान हैं। जिसमें पहला प्लान 558 रुपए का है दूसरा प्लान 398 रुपये का है। एयरटेल का 558 रुपये का प्रीपेड प्लान बेहद जबरदस्त है, जहां यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डेटा मिल जाता है और इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों तक की है। इसके साथ ही यूजर्स को हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। बाकी फायदे में यूजर्स को एक्सस्ट्रीम प्रीमियम के फ्री सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलोट्यून्स, फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन के साथ ही एक साल के लिए शॉ अकादमी के फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टटैग रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक जैसे लाभ मिलते हैं।
जियो का 401 का प्रीपेड प्लान धांसू
जियो हर दिन 3जीबी डेटा देने वाले 3 प्लान दे रही है। इसमें 999, 401 और 349 रुपये वाले प्लान हैं। जियो के 349 रुपये वाले प्लान में आपको डेली 28 दिन तक 3जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट, डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन कॉम्प्लीमेंट्री है। जबकि रिलायंस जियो के 401 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर को 28 दिनों के लिए हर दिन 3जीबी डेटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। इसके साथ ही यूजर को 6 जीबी डेटा अडिशनल मिलता है। अडिशनल बेनिफिट्स के रूप में सभी जियो ऐप्स और एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
वोडाफोन 3 जीबी डेटा प्लान
बात करें अगर वोडाफोन- आइडिया कि तो कंपनी के पास भी डेली 3जीबी डेटा देने वाले 2 प्लान हैं। पहला प्लान 558 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 398 रुपये का है। दोनों प्लान में आपको डेली 3 जीबी डेटा, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है दोनों प्लान में आपको वोडाफोन प्ले और ज़ी5 का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। सिर्फ 558 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है जबकि 398 वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications