नयी दिल्ली। रिलायंस जियो इन्फोकॉम ब्रांड नाम Jio के तहत अपनी टेलीकॉम सर्विसेज देती है। जियो देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी कंपनी है। जियो अब देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी बन चुकी है। चाहे फिर बात आमदनी की हो या फिर ग्राहकों की संख्या की। जियो के पास सबसे ज्यादा मोबाइल ग्राहक हैं। जियो ने बहुत तेजी से भारतीय टेलीकॉम मार्केट में अपनी पकड़ बनाई और सबसे आगे पहुँच गयी। दिसंबर में एयरटेल और वोडाफोन ने जब अपने प्लान महंगे किये तो जियो ने भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए अपने प्रीपेड प्लान महंगे कर दिये। महंगे होने के बावजूद जियो के कुछ प्लान वाकई एयरटेल और वोडाफोन से सस्ते हैं। खास कर डेटा के मामले में जियो के तगड़े प्लान आपको काफी आकर्षक लगेंगे। इस समय लोग कॉलिंग के बजाय डेटा पर अधिक ध्यान देते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं जियो के वे प्लान जिनमें आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इन प्लान में एक महीने से लेकर एक साल तक वाले दमदार प्लान हैं।
जियो के 1 और 2 महीने वाले प्लान
टेलीकॉम कंपनियां 1 महीने की जगह अब 28 दिन और 2 महीने की जगह 56 दिनों की वैलिडिटी देती हैं। जियो के इन प्लानों की बात करें तो इसका 28 दिन वाला प्लान 199 रुपये का है, जिसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्लिकेशंस का सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं। हालांकि जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको 1000 मुफ्त मिनट ही मिलेंगे। इसके ऊपर अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। जियो का 56 दिनों का प्लान 399 रुपये का है। इसमें रोज 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस, जियो ऐप्लिकेशंस का सब्सक्रिप्शन और जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। मगर जियो से बाकी नेटवर्कों के लिए 2000 मुफ्त मिनट ही मिलेंगे।
ये प्लान है फायदे का
जियो का 84 दिन वाला प्लान है 555 रुपये का। अगर तुलना करें तो 28 दिन वाला प्लान 199 रु और 56 दिन वाला प्लान 399 रु का है। इस लिहाज से 84 दिन वाला प्लान 599 रु का हो सकता था। मगर ये प्लान आपको करीब 50 रु सस्ते में मिल रहा है। 555 रु के रिचार्ज पर आपको 84 दिन तक रोज 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस, जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो एप्लिकेशंस का फ्री एक्सेस मिलेगा। जियो से बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट मिलेंगे।
ये प्लान है और भी दमदार
तुलना करें तो 199 रुपये के हिसाब से जियो का एक साल का प्लान करीब 2400 रु का होना चाहिए था। मगर जियो ने 2020 की शुरुआत के मौके पर 2020 रु का ही प्लान पेश किया। 2020 रु का जियो का प्लान एक साल वाला है। यानी आपको सीधे करीब 400 रु का फायदा होता है। बेनेफिट की बात करें तो प्लान में आपको पूरे 365 दिनों तक डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। बाकी बेनेफिट इसमें जियो के अन्य प्लान वाले ही हैं। सिर्फ जियो से अन्य नेटवर्कों के लिए आपको पूरे साल के लिए 12000 मुफ्त मिनट मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - Jio अब पेश करने जा रही कार टेक्नोलॉजी, होगी पहली टेलीकॉम कंपनी
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications