नई दिल्ली, मई 19। क्या आप कोई 5जी फोन खरीदे की तैयारी में हैं? अगर हां तो थोड़ा सब्र कीजिए। दरअसल आपको फ्री में ही 5जी फोन मिल सकता है। जी हां, एक अनुमान के अनुसार देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो आपको फ्री में ही 5जी फोन दे सकती है। सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार 5जी फोन को लेकर जियो की तैयारी वैसी ही है, जैसी 4जी फोन को पेश करने के समय थी। इसे देखते हुआ कहा जा रहा है कि जियो 5जी फोन को मुफ्त में बेच सकती है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
5जी टेस्टिंग के लिए मंजूरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूरसंचार विभाग पहले ही टेलीकॉम कंपनियों को देश में 5जी टेस्टिंग की मंजूरी दे चुका है। जिन कंपनियों को यह परमिशन मिली है, उनमें एयरटेल, रिलायंस जियो, वीआई और एमटीएनएल शामिल हैं। ये कंपनियां अपने स्पेक्ट्रम और इंफ्रा के आधार पर 5जी का ट्रायल शुरू करने के पात्र हैं। इनमें जियो की तैयारियां काफी आगे हैं।
करेगी अपनी तकनीक का इस्तेमाल
रिलायंस जियो ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि ये खुद तैयार की गयी 5जी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। जियो ने गूगल के साथ भी हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप के तहत 5जी वाला स्मार्टफोन मार्केट में उतारा जा सकता है। असल में जियो ने 4जी सर्विसेज मुफ्त में दी थीं। फिर इसने फोन पेश किए, जिन्हें सिक्योरिटी डिपॉजिट और रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री में पेश किया गया था। इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 5जी फोन भी फ्री में दे सकती है।
क्या होगा टार्गेट
हाल ही में स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो ने सबसे अधिक स्पेक्ट्रम हासिल किए। इससे जियो ग्राहकों को बढ़िया नेटवर्क मिलेग। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार जियो का टार्गेट 4जी फोन इस्तेमाल करने वालों को 5जी नेटवर्क में शामिल कराना हो सकता है। और 5जी सेगमेंट में अपनी पैंठ बनाने के लिए ही कंपनी की तरफ से 5जी फोन फ्री में दिए जा सकते हैं।
खुद की तकनीक से होगा फायदा
जैसा कि हमने पहले जिक्र किया कि कंपनी का इरादा अपनी बनाई 5जी टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करने का है। इससे कंपनी के 5जी नेटवर्क की लागत कम रहेगी। कंपनी प्लान के साथ फ्री में 5जी फोन उपलब्ध करा सकती है। माना जा रहा है कि गूगल के साथ मिल कर ये जो फोन तैयार कर रही है, उसके फीचर्स हल्के रह सकते हैं, मगर वो 5जी फोन हो सकता है।
पिछले साल हुआ था ऐलान
पिछले साल अपनी सालाना मीटिंग में जियो ने कई बड़े ऐलान किये थे। जियो ने 2जी फीचर फोन ग्राहकों को स्मार्टफोन पर लाने के लिए एक सस्ता, एंट्री-लेवल 5जी Jio फोन बनाने के लिए गूगल के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। इसके अलावा मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस ने जियोग्लास और 2021 में 5जी नेटवर्क और जियोमार्ट फीचर्स घोषित किए थे। जियो ने घोषणा की थी कि इसने 100 प्रतिशत घरेलू तकनीकों का उपयोग 5जी सॉल्यूशन डेवलप किया है। कंपनी ने कहा था कि यह आसानी से अपने 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications