Jio Diwali Celebration Offer : जियो ने दिवाली सेलिब्रेशन ऑफर पेश कर दिया है। हर साल की तरह इस बार फिर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो दिवाली से पहले एक खास ऑफर लेकर आई है। ये ऑफर एक साल के प्लान पर पेश किया गया है। यूजर्स 1 साल के रिचार्ज प्लान पर इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। क्या है प्लान और क्या है उस पर मिल रहे ऑफर, आगे जानते हैं।

2999 रु वाला प्लान
जियो ने जिस प्लान पर ऑफर की पेशकश की है, वो 2999 रु का है। ये एक सालाना प्लान है। कंपनी ने इस प्लान में पहले ही कई बदलाव कर दिए हैं। जैसे कि पहले ये प्लान डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ आता था। पर अब ये बेनेफिट इस प्लान में नहीं दिया जाता।
और क्या-क्या हुए हैं बदलाव
जियो ने अपने 2999 रु वाले प्लान के कई एडिशनल बेनिफिट्स में भी बदलाव किए हैं। एक साल की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको डेली डेटा, एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। यूजर्स को कई खास बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं, जो कि जियो दिवाली सेलिब्रेशन ऑफर के तहत मिलेंगे।

जानिए क्या हैं सामान्य बेनेफिट
जियो दिवाली सेलिब्रेशन ऑफर 2999 रुपये के रिचार्ज प्लान पर पेश किया गया है। ऑफर के फायदे जानने से पहले इसके सामान्य फायदों की बात करते हैं ये प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। यूजर्स को डेली इस प्लान में 2.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट का फायदा मिलेगा। पूरे साल में कुल 912.5 जीबी डेटा यूजर्स को दिया जाएगा।
और हैं ये फायदे
आपको इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड ऐप्स का कॉम्प्लिमेंटरी एक्सेस मिलेगा। वहीं डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर भी आप 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट यूज कर पाएंगे।

ये हैं जियो सेलिब्रेशन बेनिफिट्स
जियो के इस दिवाली ऑफर के तहत आपको जूमइन से 299 रुपये की कीमत वाले 2 मिनी मैग्नेट्स फ्री में मिलेंगे। मगर आपको उसके लिए शिपिंग चार्जेज देना होगा। वहीं फर्न्स एंड पीटल्स से आप 799 रुपये की खरीद पर 150 रुपये की छूट ले सकेंगे।
ये हैं बाकी फायदे
कंज्यूमर्स को आइजिगो पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। मगर ये छूट 4500 रुपये या इससे ऊपर के फ्लाइट टिकट पर ही मिलेगी। साथ ही 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर अजियो से मिल सकता है। पर इसके लिए भी 2990 रुपये या उससे अधिक की शॉपिंग करनी होगी। यूजर्स को 1500 रुपये का डिस्काउंट अर्बन लैडर से शॉपिंग पर मिलेगा। ये सारे बेनेफिट हो जाते हैं कुल मिला कर 3699 रुपये के।
ट्रू 5जी लॉन्च
एक अन्य खबर के मुताबिक रिलायंस जियो ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी ट्रू 5जी संचालित सार्वजनिक वाई-फाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि नई जियो ट्रू 5जी सार्वजनिक वाई-फाई सेवा का लाभ सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध होगा। कंपनी उन जगहों पर वाई-फाई की मदद से 5जी इंटरनेट स्पीड का फायदा देगी जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications