नई दिल्ली, दिसंबर 19। पिछले करीब 2 सालों में घर पर फाइबर कनेक्शन लगवाने का चलन काफी बढ़ा है। अगर आप नया फाइबर कनेक्शन लगवाने या अपना मौजूदा कनेक्शन से परेशान होकर नयी कंपनी का कनेक्शन लेना चाहते हैं तो एक बार जियो फाइबर पर जरूर नजर डालें। क्योंकि जियो फाइबर पर आपको अतिरिक्त फायदे के तौर पर कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। आगे जानिए इस प्लान की पूरी डिटेल।
वर्क फ्रोम होम के लिए बेस्ट
अगर आप अपने ऑफिस के काम के लिए हाई स्पीड डेटा चाहते हैं तो जियो फाइबर बहुत काम आएगा। ये हाई क्वालिटी वीडियोज के लिए भी बेहतर है। बिना रुकावट के डेटा इस्तेमाल करने के लिए जियो फाइबर काफी अच्छा है। आगे जानते हैं जियो फाइबर के ऐसे प्लान की डिटेल जिसमें ग्राहकों को फास्ट इंटरनेट के साथ कई अन्य फायदे मिलेंगे।
जानिए प्लान की कीमत
जियो फाइबर के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो आपको 1499 रु में मिलेगा। मगर इस पर जीएसटी अलग से एड किया जाएगा। ये एक महीने वाला प्लान है। इसमें यूजर्स को बिना रुकावट तेज इंटरनेट का अनुभव मिलता है। जियो फाइबर का 1499 रु वाला प्लान 300 एमबीपीएस की हाईस्पीड देता है। जियो फाइबर के इस प्लन के अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो आपको 300 एमबीपीएस की स्पीड के अलावा कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
किन प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा
जियो फाइबर के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसमें आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार सहित कुल 16 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इससे आपको अपना पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म चुनने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। आप बिना समस्या के इन सभी प्लेटफॉर्म्स का मजा ले सकेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आप कनेक्शन से एक से अधिक डिवाइस कनेक्ट करते हैं तो भी किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी।
मिलेगा फ्री ट्रायल
जियो अपने ग्राहकों को 1 महीने का फ्री ट्रायल भी दे रही है। इस ऑफर के तहत आपको फ्री में एक महीने तक इंटरनेट इस्तेमाल करने का फायदा मिलेगा। जियो फाइबर अब काफी पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में यदि कोई इसे चे करना चाहे पहले फ्री ट्रायल जरूर ले ताकि आपको कैसी क्वालिटी का इंटरनेट मिलेगा इसका पता लग जाएगा।
जियो का सस्ता प्लान
जियो का एक 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान है जो 150 एमबीपीएस तक की डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ सही मायने में अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ आता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 14 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस ऑफर करता है, जिनमें अमेजन प्राइम, डिज़नी+ हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, ऑल्ट बालाजी शामिल हैं, जिनकी कीमत 1000 रुपये है। वहीं एयरटेल एक्सस्ट्रीम के 999 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान एयरटेल में अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। ये प्लान 200 एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ आता है। बीएनएसएल ने 949 रुपये में एक प्लान पेश किया जो 200 जीबी तक 150 एमबीपीएस की स्पीड देता है जिसे बाद में घटाकर 10 एमबीपीएस कर दिया जाता है। यह प्लान अंडमान और निकोबार सर्किल को छोड़कर सभी सर्किलों में उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications