नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए सर्विस को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए अपनी जियो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स को और बेहतर तरीके से शुरू किया है। इसके अलावा टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए "नो-कंडीशन-30-डे फ्री ट्रायल ऑफर" की घोषणा की है। नए जियो फाइबर प्लान्स की शुरुआती कीमत महज 399 रु है। कंपनी ने दावा किया है कि इन प्लान्स में सभी ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा मिलेगा। जियो ने अपनी सर्विस के बारे में एक और खास बात बताई है कि इन प्लान्स में डेटा की सममित स्पीड होगी। इसका मतलब है कि डाउनलोड की स्पीड अपलोड स्पीड के बराबर होगी। ये ऐसा कदम है जो पहले नहीं था।
क्या है जियो फाइबर नो-कंडीशन 30-डे फ्री ट्रायल
जियो के अनुसार इस प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 150 एमबीपीएस अनलिमिटेड डेटा, टॉप 10 पेड ओटीटी एप्लिकेशन के साथ 4के सेट टॉप बॉक्स वो भी NO COST (फ्री) पर, फ्री वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है यदि आपको सर्विस पसंद न आए तो इसे वापस ले लिया जाएगा और इसके लिए कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा।
कितना करना होगा भुगतान
जियो उन ग्राहकों से 2,500 रुपये का डिपॉजिट लेगी जो ट्रायल अवधि के दौरान 4के सेट-टॉप-बॉक्स का विकल्प चुनते हैं और उन ग्राहकों से 1,500 रुपये लिए जाएंगे जो ये विकल्प नहीं चुनेंगे। केवल उन्हीं ग्राहकों को 10 ओटीटी ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलेगा जो 2,500 रु सिक्योरिटी डिपॉजिट देंगे। 1,500 रु सिक्योरिटी डिपॉजिट देने वाले ग्राहकों ये बेनेफिट नहीं मिलेगा। 10 ओटीटी ऐप्स में डिज्नी + हॉटस्टार, JioCinema, Zee5, Sony Liv, Voot, Alt Balaji, Sun NXT, Shemaroo, Lionsgate Play और Hoichoi शामिल हैं।
मिलेगी फ्री ट्रायल अवधि
जियो के अनुसार 1 सितंबर से सभी नए जियो फाइबर ग्राहकों को 30-दिवसीय फ्री ट्रायल पीरियड मिलेगा। इसी दौरान आपको पसंद न आने पर कंपनी प्लान वापस ले लेगी। इसके अलावा 15 अगस्त से 31 अगस्त के बीच जुड़ने वाले किसी भी जियो फाइबर ग्राहक को MyJio में वाउचर के रूप में 30 दिन का मुफ्त ट्रायल बेनेफिट लाभ मिलेगा। जियो फाइबर की बात करें तो कंपनी के नए प्लान्स इसके कुल 6 मासिक प्लान हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 399 रु है। बाकी प्लान्स 699 रु, 999 रु, 1,499 रु, 2,499 रु और 3,499 रु के हैं।
क्या हैं प्लान के बेनेफिट
जियो फाइबर के 399 रु वाले प्लान में 30 एमबीपीएस, 699 रु वाले में 100 एमबीपीएस, 999 रु वाले प्लान में 300 एमबीपीएस, 2499 रु वाले में 500 एमबीपीएस और 3499 रु वाले प्लान में 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलती है। जियो के अनुसार कंपनी अभी पुराने प्लान्स को बंद नहीं कर रही है और मौजूदा ग्राहक इनका उपयोग करना जारी रख सकते हैं। हालाँकि यदि वे चाहें तो वे एक नए प्लान में माइग्रेट कर सकते हैं और उनसे प्रो-राटा आधार पर शुल्क लिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications